{"_id":"694c4c57a7fb2f1e5000db87","slug":"jewellery-and-cash-stolen-after-house-break-in-ambala-news-c-36-1-amb1001-155224-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: घर में सेंध लगाकर आभूषण और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: घर में सेंध लगाकर आभूषण और नकदी चोरी
Thu, 25 Dec 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Thu, 25 Dec 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
अंबाला सिटी। डिफेंस कॉलोनी के बंद घर में अज्ञात ने सेंध लगा दी और घर से सोने-चांदी व नकदी लेकर भाग गए। पुलिस ने गुरदेवी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। गुरदेवी ने बताया कि वो डिफेंस कॉलोनी में किराए पर रहती हैं। 23 दिसंबर को दोपहर 12 बजे वो एमएम अस्पताल मुलाना गई थीं। जब शाम लगभग 4:30 बजे घर वापिस आई तो देखा कि घर के दरवाजे खुले थे और अदंर बैड और पेटी का सामान बिखरा पड़ा। जब उन्होंने सामान चैक किया तो पाया कि सोने की दो अंगूठी, 4 जोड़ी चांदी की पाजेब और 10 हजार रुपये की नकदी गायब थी।
विज्ञापन