{"_id":"60f730f28ebc3e79a26dab39","slug":"je-and-lineman-suspended-for-secretly-replacing-200-kva-transformer-ambala-news-knl771824169","type":"story","status":"publish","title_hn":"200 केवीए ट्रांसफार्मर को गुपचुप तरीके से बदलने के मामले में जेई और लाइनमैन निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
200 केवीए ट्रांसफार्मर को गुपचुप तरीके से बदलने के मामले में जेई और लाइनमैन निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संशोधित-- खबर
200 केवीए ट्रांसफार्मर को गुपचुप तरीके से बदलने के मामले में जेई और लाइनमैन निलंबित
35 से 38
- बिजली निगम की सब डिवीजन इंडस्ट्रियल एरिया का कारनामा, जांच में सही पाए गए आरोप
- साईं बाबा मंदिर रोड पर 25 केवीए का ट्रांसफार्मर 200 केवीए का बिना बजट पास हुए लगाने का मामला
माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला। छावनी के इंडस्ट्रियल एरिया के पास साईं बाबा मंदिर रोड पर गुपचुप तरीके से 200 केवीए ट्रांसफार्मर की लोकेशन बदलने के मामले में एरिया जेई विशाल प्रभाकर और लाइनमैन अश्विनी खन्ना को निलंबित कर दिया गया है।
जांच में जांच अधिकारी एक्सईएन सिविल राजीव आनंद ने दोनों पर लगे आरोप सही पाए। इसके बाद ही दोनों पंचकूला हेड ऑफिस से दोनों को निलंबित करने के आदेश मंगलवार को जारी कर दिए गए। निलंबित कर लाइनमैन को पूंडरी और जेई को कैथल हेडक्वार्टर में रिपोर्ट करने के आदेश दिए गए हैं। जांच के दौरान यह पाया गया कि आरोपियों की इस लापरवाही से विभाग को करीब ढाई लाख रुपये के राजस्व का नुकसान भी हुआ है। जांच अधिकारी ने जब इस मामले की जांच की तो जिस स्थान पर 200 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया है उसकी जगह से उतारा गया 25 केवीए का ट्रांसफार्मर दोनों ने मिलीभगत कर एक घर में छिपाकर रख दिया था। उधर जांच अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में यह भी लिखा है कि इतने बड़े ट्रांसफार्मर को दो व्यक्ति शिफ्ट नहीं कर सकते। उसके लिए पूरी टीम की जरूरत है। ऐसे में यह जांच में ही पता चल पाएगा कि इस कौन-कौन इसमें शामिल था। जेई विशाल की 2 जुलाई को ही अंबाला में ट्रांसफर के आर्डर हुए थे जबकि लाइनमैन पिछले करीब 4-5 साल से अंबाला में ही तैनात था। जब जांच अधिकारी इस मामले की जांच के लिए अंबाला में संबंधित एरिया में पहुंचे दो लाइनमैन और जेई दोनों ही आपस में उलझ गए थे। बताया जा रहा है कि लाइनमैन के सेवानिवृत्ति के दो साल बचे हुए हैं।
प्लाट धारक को फायदा पहुंचाने के लिए रचा खेल
200 केवीए का ट्रांसफार्मर पहले जिस पोल पर रखा गया था वह पोल एक किनारे के प्लाट पर था। इसी कारण इस प्लाट की कीमत सही नहीं लग रही थी। इसी कारण उसने जेई और लाइनमैन से बातचीत की और दोनों की मिलीभगत से गुपचुप तरीके से इस प्लाट पर लगे पोल से 200 केवीए का ट्रांसफार्मर हटाकर इसे इसी पोल से कुछ दूरी पर स्थित 25 केवीए के ट्रांसफार्मर के स्थान पर लगा दिया गया ताकि किसी को कुछ भी न पता चले। इस 25 केवीए ट्रांसफार्मर को उतरवाकर एक घर में छिपा दिया गया। इतना ही नहीं 25 केवीए ट्रांसफार्मर के पोल को तोड़कर नीचे गिरा दिया गया और इसके स्थान पर 200 केवीए का एचपी पोल लगावा गया। अब यह पोल कहां से आया और किसने उपलब्ध करवाया यह विभागीय जांच में पता चलेगा। इस तरह जेई और लाइनमैन ने विभाग को लाखों को फटकाया लगाया।
विज्ञापन
25 केवीए के ट्रांसफार्मर को भी बेचने की थी योजना
सूत्रों की मानें तो जो 25 केवीए का ट्रांसफार्मर उतारकर घर में छिपाया गया था उसे भी बेचने की योजना थी। हालांकि शुुरुआत में यह कहा जा रहा था कि यह ट्रांसफार्मर सड़ गया था लेकिन इस ट्रांसफार्मर की जांच अभी तक किसी ने नहीं की। बताया जा रहा है कि यह ट्रांसफार्मर चालू हालत में है और इसके बदले में मोटी रकम वसूली की योजना थी जोकि सिरे नहीं चढ़ पाई।
विभागीय जांच में प्रथम दृष्टि में जेई और लाइनमैन दोनों दोषी पाए गए हैं। इसीलिए उन्हें विभाग की ओर से निलंबित कर दिया गया है।
-वीके बरनवाल, एसई बिजली निगम अंबाला सर्कल।