फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   JCB was used on encroachment on the highway

Ambala News: हाईवे किनारे अतिक्रमण पर चलाई गई जेसीबी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
JCB was used on encroachment on the highway
अंबाला-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध निर्माण को तोड़ती जेसीबी। संवाद
अंबाला। अंबाला-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिक्रमण हटाया गया। यह कार्रवाई कैंटोनमेंट बोर्ड की ओर से की गई। कैंटोनमेंट बोर्ड के अभियंता सतीश कुमार ने बताया कि कैंट में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित एसपी रेलवे कार्यालय के नजदीक यह कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई बंगला नंबर 168 पर हुई है जोकि लगभग एक एकड़ जगह में है।
विज्ञापन

यहां बिना अनुमति के अवैध निर्माण किया गया था जोकि आज पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया। मौके पर लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता, ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के तौर पर मौके पर तैनात रहे। वहीं, सुरक्षा पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।
विज्ञापन

यह जगह रक्षा संपदा विभाग के अधीन थी जोकि लीज पर दी गई थी लेकिन लीज धारक ने बिना रक्षा संपदा विभाग की जानकारी के यहां पर गोदाम का निर्माण कर दिया था। यह मामला मार्च 2024 का है। जब मामला कैंटोनमेंट बोर्ड सहित रक्षा संपदा विभाग के संज्ञान में आया तो उन्होंने अवैध निर्माण सील कर दिया था लेकिन अब पिछले कुछ दिनों से यहां फिर से हलचल देखी जा रही थी। कैंटोनमेंट बोर्ड व रक्षा संपदा विभाग की तरफ से अप्रैल व मई 2024 में अवैध निर्माण को लेकर संबंधित लीज धारक को नोटिस भी थमाए गए थे। इसका जवाब लीज धारक ने नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed