फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Jaswinder, the main accused in the Rs 57 lakh fraud case, was arrested from Mohali and sent on 4-day remand.

Ambala News: मोहाली से पकड़ा गया 57 लाख की ठगी का मुख्य आरोपी जसविंदर, 4 दिन के रिमांड पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Jaswinder, the main accused in the Rs 57 lakh fraud case, was arrested from Mohali and sent on 4-day remand.
अंबाला। विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी को आर्थिक अपराध शाखा ने पंजाब के मोहाली से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान पेहवा की नंद कॉलोनी निवासी जसविंदर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


बॉक्स
साढ़े तीन साल में ऐंठे 57 लाख रुपये
निरीक्षक परमवीर ने बताया कि पटियाला के मोलगढ़ दूधन सांधा गांव निवासी जगीर सिंह ने 7 मार्च को थाना नग्गल में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि जसविंदर सिंह और उसके साथियों ने जनसुआ गांव में उनके बेटे को विदेश भेजने का झांसा दिया था। आरोपियों ने 2 अगस्त 2024 से 14 जनवरी 2026 के बीच किस्तों में कुल 57 लाख रुपये ठग लिए। रकम ऐंठने के बाद न तो युवक को विदेश भेजा गया और न ही पैसे वापस किए गए।
विज्ञापन


बॉक्स
रिमांड के दौरान होगी रिकवरी
मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच ईओडब्ल्यू को सौंपी गई थी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मोहाली के थ्यौरी रिसोर्ट में दबिश देकर मुख्य आरोपी को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ कर ठगी की रकम बरामद की जाएगी और गिरोह से जुड़े अन्य सह-आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed