फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Jasmine from team B came first in the quiz competition

Ambala News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में टीम बी से जैस्मिन प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Jasmine from team B came first in the quiz competition
अंबाला सिटी। देव समाज कॉलेज फॉर गर्ल्स में तीन दिवसीय वार्षिक प्रतिभा अन्वेषण प्रतियोगिता करवाई गई। कॉलेज प्राचार्या प्रो. मुक्ता अरोड़ा ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों में भाग लेना सर्वांगीण विकास के लिए नितांत आवश्यक है। इससे न केवल हमारी प्रतिभा में निखार आता है, बल्कि आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है। प्रतिभा प्रदर्शन के प्रथम दिवस पर पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई।
विज्ञापन

10 सितंबर को भाषण प्रतियोगिता और कविता पाठ विधा का मंचन किया गया। प्रतिभा प्रदर्शन के तीसरे दिवस 11 सितंबर को संगीत वाद्ययंत्र, गायन और मोनो एक्टिंग और मिमक्री, नृत्य विधा का मंचन किया गया। मोनो एक्टिंग में सामाजिक कुरीतियां जैसे कि बेरोजगारी, भ्रष्टाचार जैसे विषयों को कला के माध्यम से अवगत कराया।
विज्ञापन

नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभागियों हरियाणा का हरियाणवी, कटेंपरेरी बॉलीवुड जैसे विभिन्न नृत्य के माध्यम से प्रस्तुति देकर अनेकता में एकता का परिचय दिया। संगीत वाद्य यंत्र में खुशी प्रथम, सिमर द्वितीय, सुखजिंद्र तृतीय, गायन प्रतियोगिता में अंशु प्रथम, हिमांशी द्वितीय, गुरप्रीत तृतीय, मोनो एक्टिंग में मनप्रीत कौर प्रथम, प्रांजल द्वितीय, खुशी तृतीय, मिमिक्री में नवजोत प्रथम, मुस्कान मित्तल द्वितीय, नवदीप तृतीय, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में टीम बी जैस्मिन, हिमांशी, मुस्कान प्रथम, टीम डी मेघु शर्मा, मनप्रीत, मुस्कान द्वितीय, टीम ए सुनैना, वर्षा, रीना तृतीय, पेंटिंग प्रतियोगिता में मुस्कान प्रथम, किरन द्वितीय, आरजू तृतीय, कविता पाठ प्रतियोगिता में नवदीप प्रथम, सानिया शर्मा द्वितीय, डिंपी तृतीय रही। भाषण प्रतियोगिता में प्रांजल प्रथम, नैंसी द्वितीय, मुस्कान तृतीय, नृत्य प्रतियोगिता में मिन्नत प्रथम, सानिया शर्मा द्वितीय, जसप्रीत कौर तृतीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed