फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Jangbir's father is in Portugal and he rarely spoke in the village.

Ambala News: पुर्तगाल में हैं जंगबीर के पिता गांव में कम ही करता था बात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Jangbir's father is in Portugal and he rarely spoke in the village.
बराड़ा। बराड़ा में विस्फोटक के साथ गिरफ्तार कंबासी गांव निवासी जंगबीर सिंह के मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। ग्रामीणों के अनुसार, जंगबीर अक्सर अपने घर पर ही रहता था। किसी से ज्यादा बोलचाल नहीं थी। उसके पिता 20 साल से पुर्तगाल में रहते हैं।
विज्ञापन

कुछ समय पहले जंगबीर भी अपनी बहन के साथ पिता के पास पुर्तगाल गया था, लेकिन वहां उसे कथित तौर पर मिर्गी के दौरे पड़ने लगे। इसी बीमारी के कारण पिता उसे भारत छोड़ गए थे, जबकि उसकी बहन वहीं रह रही है।
विज्ञापन

जंगबीर के दादा भारतीय सेना में थे और गांव में ही उन्होंने अंतिम समय बिताया।
गांव वालों ने बताया कि जंगबीर अपनी मां के साथ घर के अंदर ही रहता था और मुख्य द्वार अक्सर बंद रहता था। कभी-कभार बाइक पर बाजार जाता और लौटकर फिर घर में बंद हो जाता था। गांव में आज तक उसके खिलाफ कोई शिकायत या संदिग्ध गतिविधि की चर्चा नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार की गांव में पांच एकड़ खेती योग्य जमीन : कंबासी गांव में जंगबीर के परिवार के पास करीब चार से पांच एकड़ खेती योग्य जमीन है। इस घटना के बाद लोग हैरान हैं।

खुलकर कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं। वहीं परिवार का कोई भी सदस्य फिलहाल मीडिया के सामने आने को तैयार नहीं है। एसटीएफ अब यह जांच कर रही है कि आखिर घर में सिमटा रहने वाला यह युवक इतनी बड़ी साजिश में कैसे फंस गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed