{"_id":"60e752558ebc3ea6e37269d3","slug":"jammu-tawi-barauni-mordhwaj-superfast-will-run-from-today-amritsar-lucknow-will-operate-from-tomorrow-ambala-news-knl758350143","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से चलेगी जम्मूतवी-बरौनी मोरध्वज सुपरफास्ट, कल से होगा अमृतसर-लखनऊ का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से चलेगी जम्मूतवी-बरौनी मोरध्वज सुपरफास्ट, कल से होगा अमृतसर-लखनऊ का संचालन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। लॉकडाउन अवधि के दौरान बंद की गई ट्रेनों का धीरे-धीरे संचालन हो रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर रेलवे ने जम्मूतवी से बरौनी के बीच चलने वाली मोरध्वज सुपरफास्ट सहित अमृतसर से लखनऊ के बीच ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ट्रेन संचालन को लेकर पहले ही हेल्पलाइन नंबर 139 और रेलवे वेबसाइट पर जानकारी अपडेट कर दी गई थी।
मंडल वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक हरी मोहन ने बताया कि ट्रेन नंबर 04698 जम्मूतवी रेलवे स्टेशन आज 9 जुलाई से प्रत्येक शुक्रवार शाम 5.45 बजे रवाना होकर रात 12.05 पर छावनी रेलवे स्टेशन और अगले दिन रात 10.45 बजे बरौनी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04697 बरौनी रेलवे स्टेशन से 11 जुलाई को प्रत्येक रविवार सुबह 5.02 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5.20 बजे छावनी रेलवे स्टेशन और 11.45 बजे जम्मूतवी रेलवे स्टेशन पहुुंचेगी। इसी प्रकार अमृतसर-लखनऊ के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन नंबर 04684 अमृतसर रेलवे स्टेशन से कल यानी 10 जुलाई को प्रत्येक शनिवार सुबह 5.55 बजे रवाना होकर 11.45 बजे छावनी जंक्शन और रात 8.55 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04683 लखनऊ रेलवे स्टेशन से 10 जुलाई को ही प्रत्येक शनिवार रात 11.45 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 8.27 बजे छावनी रेलवे स्टेशन और दोपहर 3 बजे अमृतसर रेलवे स्टेशन पहुुंचेगी।