फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   ITI students will now be able to make changes in trade as desired

आईटीआई छात्र अब ट्रेड में कर सकेंगे इच्छानुसार बदलाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
ITI students will now be able to make changes in trade as desired
अंबाला सिटी। आईटीआई में दाखिले के लिए दो चरणों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद खाली सीटों का ब्योरा पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अंबाला शहर में कुल 1096 सीटों में से 525 सीटें अभी भी रिक्त हैं। अब छात्र इच्छानुसार अपने ट्रेड में बदलाव भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

प्रथम एवं द्वितीय चरण की काउंसलिंग में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षित सीटें थी। इनमें से जो सीटें अभी तक भरी नहीं गई हैं, वे सब अब तीसरे चरण की काउंसलिंग में सामान्य सीटों में बदल दी जाएंगी। इससे तीसरे चरण की काउंसलिंग में अभ्यार्थियों के प्रवेश में वृद्धि होगी। 28 से 30 अक्तूबर तक अभ्यर्थी दाखिला पोर्टल पर अपनी ट्रेडस बदल सकते हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा 2 नवंबर को तीसरे चरण की मेरिट सूची पोर्टल पर उपलब्ध होगी तथा तीसरे चरण की काउंसलिंग में चयनित अभ्यर्थियों को उनके चयन संबंधी सूचना एसएमएस के माध्यम से प्राप्त हो जाएगी। इसके बाद 2 नवंबर से 7 नवंबर तक तीसरे राउंड की काउंसलिंग में चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र एवं दस्तावेजों के सत्यापन का कार्य किया जाएगा। इसके बाद 8 नवंबर तक चयनित अभ्यार्थियों दोबारा फीस भरकर अपनी सीट पक्की करने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है शहर आईटीआई में ट्रेड्स में खाली सीटों की स्थिति
आर्किटेक्चर ड्राफ्ट्समैन में 24 में से 13 सीटें खाली हैं। कारपेंटर 72 में से 39, कंप्यूटर हार्डवेयर एंड नेटवर्क मेनटेनेंस 48 में से 13, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट 48 में से 7, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट 24 में से 7, ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल 40 में से 21, इलेक्ट्रीशियन 40 में से 13, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक 48 में से 25, फिटर 60 में से 29, फाउंडरमैन ड्यूल 24 में से 23, फाऊंड्रीमैन 24 में से 13, इंफॉर्मेशन कॉम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी सिस्टम मैकेनिक 24 में से 8, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक 24 में से 12, लिथो ऑफसेट मशीन मिंडर 40 में से 25, मैकेनिस्ट ड्यूल 20 में से 11 मैकेनिस्ट 20 में से 11, मैकेनिक मोटर व्हीकल 48 में से 22, मैकेनिक कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक अपलांयस 24 में से 13, मैकेनिक डीजल ड्यूल 24 में से 12, मैकेनिक डीजल 24 में से 10, पेंटर जनरल 20 में से 10, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर ड्यूल 20 में से18, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर 20 में से 12, प्लंबर 48 में से 25, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशन टेक्नीशियन 48 में से 27, सोलर टेक्नीशियन इलेक्ट्रिकल 20 में से 11, स्टेनोग्राफर इंग्लिश 48 में से 9, हिंदी 48 मिनट से 17, टूल एंड डाई मेकर 24 में से 17, वेल्डर 60 में से 32, वायरमैन 20 में से 10 सीट खाली हैं।

दो चरणों की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। अब 2 नवंबर को तीसरी मेरिट लिस्ट जारी होगी। उम्मीद है कि तीसरे चरण जो भी सीट खाली है वह भर जाएगी। हमारी ओर से भी पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। - भूपिंद्र सिंह सांगवान, प्राचार्य, राजकीय आईटीआई अंबाला सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed