फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   It rained with thunder, paddy crop scattered in the fields

Ambala News: गरज के साथ हुई बारिश, खेतों में बिछी धान की फसल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
It rained with thunder, paddy crop scattered in the fields
अंबाला सिटी। मंगलवार तड़के गरज और तेज हवा के साथ बारिश हुई। जिले में 12 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। एक घंटे तक बारिश होने से खेतों में हल्का जलभराव हो गया। जिससे धान की कटाई रुक गई और तेज हवा चलने से धान की फसल भी बिछ गई। ज्यादा नुकसान बासमती फसल को हुआ। वहीं बारिश होने से मौसम से स्मॉग कम होने से भी लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

रात का तापमान भी बारिश की वजह से चार डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अंबाला वन व टू में 70 प्रतिशत धान की कटाई अभी बाकी है। मौसम विभाग के अनुसार 14 से 16 अक्तूबर तक हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

किसान विक्रमजीत सिंह ने बताया कि बारिश होने से वैसे तो फसल को ज्यादा नुकसान नहीं है, लेकिन जहां निचले इलाके हैं, वहां फसल को नुकसान हो सकता है। बारिश के साथ तेज हवा चलने से बासमती फसल बिछ गई है। फसल बिछने से उत्पादन पर असर पड़ता है। इसके साथ ही फसल की कटाई पर भी एक-दो दिन तक असर पड़ेगा, क्योंकि कुछ जगहों पर खेत में हल्का जलभराव हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की मंडियों में उठान के लिए पड़ा धान
जिले में 14 मंडियां हैं। इन मंडियों में धान लगातार पहुंच रहा है। अब धान का सीजन 30 प्रतिशत से ज्यादा हो चुका है। वहीं, शहर अनाज मंडी की बात करें तो अभी तक कुल खरीद 4 लाख 6 हजार क्विंटल हो चुकी है, 3 लाख 25 हजार 767 क्विंटल धान का उठान हो चुका है। मंडी में 81 हजार क्विंटल धान पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed