फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   It rained nectar in the diwan decorated on Khalsa Sajna Diwas

Ambala News: खालसा साजना दिवस पर सजे दीवान में हुई अमृत वर्षा

Sat, 15 Apr 2023 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 15 Apr 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
It rained nectar in the diwan decorated on Khalsa Sajna Diwas
एचएसजीपीसी सदस्यों को सम्मानित करते गुरुद्वारा प्रबंधक।

विज्ञापन
अंबाला। खालसा साजना दिवस के मौके पर शुक्रवार को अंबाला कैंट सहित सिटी के गुरुद्वारा साहिब में समारोह का आयोजन किया गया। गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब शहर में विशेष रूप से सजे दीवान में पंथ प्रसिद्ध कीर्तनी जत्थों ने संगत को निहाल किया। इसी प्रकार गुरुद्वारा श्री लखनौर साहिब में भी विशेष रूप से दीवान सजे और यहां भी हजारों की संख्या में पहुंची संगत ने गुरु चरणों में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की।
वहीं गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में सजे दीवान में संगत ने गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री गुरु हरगोबिंद साहिब सेवा सोसायटी ने हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से स्वास्थ्य और रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसमें लगभग 60 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में मरीजों को निशुल्क दवाइयां बांटी गई। एचएसजीपीसी सदस्य सुदर्शन सिंह सहगल, बीएस बिंद्रा, टीपी सिंह, विनर सिंह ने डॉक्टरों और रक्तदान करने वाले लोगों को स्मृति चिह्न भेंट किया। इस मौके पर गुरुद्वारा मंजी साहिब के मैनेजर कुलविंदर सिंह, मनजीत सिंह बब्बू ,जत्थेदार हरपाल सिंह पाली, अत्प्रीत सिंह राजू, जेपी सिंह, भूपेंद्र सिंह चड्डा, इंदरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



बच्चों ने सुनाया गुरु इतिहास
छावनी के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा गोबिंद नगर में खालसा साजना दिवस अलग ढंग से मनाया गया। सुबह श्री अखंड पाठ साहिब संपन्न किए गए। तत्पश्चात कथा-कीर्तन से संगत को निहाल किया गया। वहीं पांच वर्ष के बच्चों सहित बुजुर्गों ने गुरु इतिहास सुनाकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। गुरुद्वारा प्रबंधक स. सुदर्शन सिंह सहगल, उप प्रधान गुरुप्रीत सिंह भल्ला द्वारा सभी बच्चों को समारोह के दौरान सम्मानित किया। उन्होंने दूसरों से आग्रह किया कि वो भी अपने बच्चों को पंजाबी भाषा में निपुण करें और गुरुओं की बाणी से अवगत करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed