फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   It is important to work towards employment

Ambala News: रोजगार को लेकर कार्य करना जरूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
It is important to work towards employment
डॉ. अमिता वर्मा, एडवोकेट।
अंबाला सिटी। लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। इसको लेकर उम्मीदवारों ने अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है। आने वाले 25 मई को चुनाव होगा। उम्मीदवार मतदाताओं के बीच वोट मांगने जा रहे हैं। वहीं, मतदाता भी मतदान को लेकर उत्साहित हैं, हालांकि मतदान से पहले मतदाता अपनी लोकसभा क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को लेकर भी समाधान चाहते हैं। लोगों ने अपने उम्मीदवारों को लेकर मंथन करना शुरू कर दिया है। लोगों का कहना है कि लोकसभा क्षेत्र से जुड़े अहम मुद्दों का समाधान होना चाहिए। इनमें बेरोजगारी, सड़कें और सीवरेज भी मुख्य समस्याएं हैं।
विज्ञापन

सांसद ईमानदार और साफ सुथरी छवि का व्यक्ति होना चाहिए। जहां से वह चुनाव लड़ रहा है, उसी लोकसभा क्षेत्र का वोटर होना जरूरी है। प्रत्याशी को कम से कम ग्रेजुएट होना चाहिए। उनकी अपने लोकसभा क्षेत्र में लोगों से जान-पहचान होनी जरूरी है। एकदम से किसी भी व्यक्ति को चुनाव के लिए उतारा जाए। प्रत्याशी के पिछले विकास कार्य का आंकलन किया जाए। तभी आगे जनता उसको वोट दे। यदि कोई भी प्रत्याशी कसौटी पर खरा नहीं उतरता तो जनता को चाहिए नोटा का बटन दबाएं।
विज्ञापन

सुरेंद्र मोहन, सेवानिवृत खंड शिक्षा अधिकारी।

सांसद ऐसा होना चाहिए जो लोगों की बात को अच्छे से सुने। ऐसा नहीं होना चाहिए कि चुनाव में जीत के बाद लोकसभा क्षेत्र में दिखाई ही न दे। सांसद को अपने लोकसभा क्षेत्र की दिक्कतों को जानकार उन पर कार्य करना चाहिए। जनता को भी चाहिए कि वह देखे कि कौन प्रत्याशी लोकसभा क्षेत्र के विकास, रोजगार और मूलभूत सुविधाओं को पूरा करने के लिए खरा उतर सकता है। सांसद को पढ़ा लिखा होना जरूरी है, तभी वह अच्छे से संसद में भी अपने क्षेत्र की आवाज उठा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अशोक गोयल, शहरवासी।

रोजगार को लेकर कार्य करने की सबसे ज्यादा जरूरत है। प्रत्याशी को लोकसभा क्षेत्र के हर विषय की जानकारी होना चाहिए कि उनके लोकसभा क्षेत्र में कौन-कौन सी समस्याएं हैं और उनको दूर किया जाना चाहिए। अंबाला में आज के समय में बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है। इसको लेकर कार्य करना चाहिए। चुनाव के बाद जीतकर प्रत्याशी अपने क्षेत्र में नजर नहीं आते। जिससे लोग अपने कार्यों के लिए भटकते रहते हैं।


डॉ. अमिता वर्मा, एडवोकेट।

सांसद ऐसा होना चाहिए कि जब हमें उनकी जरूरत हो तो उनकी मौजूदगी होनी चाहिए। ऐसा नहीं होना चाहिए कि हमें अपने सांसद से मिलने के लिए लंबा इंतजार करना पड़े। सांसद को आम समस्याओं को समझकर उनका समाधान करना चाहिए। शहर में सड़कों और सीवरेज का मुद्दा भी है। बीते वर्ष बाढ़ से शहर की बुरी हालत हुई थी। शहर के विकास पर कार्य करने की जरूरत है। रेहड़ी-फड़ी वालों की समस्याओं को जानकार उनका समाधान करना चाहिए। जिससे उनको परेशानी न हो।

सूक्षम अग्रवाल, एडवोकेट।

डॉ. अमिता वर्मा, एडवोकेट।

डॉ. अमिता वर्मा, एडवोकेट।

डॉ. अमिता वर्मा, एडवोकेट।

डॉ. अमिता वर्मा, एडवोकेट।

डॉ. अमिता वर्मा, एडवोकेट।

डॉ. अमिता वर्मा, एडवोकेट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed