फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Issue of irregularities in pump purchase echoed in the meeting

Ambala News: बैठक में गूंजा पंप खरीद में गड़बड़ी का मुद्दा

Thu, 12 Oct 2023 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Thu, 12 Oct 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Issue of irregularities in pump purchase echoed in the meeting
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। नगर निगम की ओर से शहर से बरसाती पानी की निकासी के लिए खरीदे गए आठ पंप में गड़बड़ी का मुद्दा फाइनेंस एवं कांट्रेक्टस कमेटी की बैठक में गूंजा। मेयर ने निगम अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए।
मेयर ने कहा कि जिस एजेंसी से निगम ने पंप खरीदे हैं, उस एजेंसी की 30 लाख की पेमेंट भी रोक दी गई है। उन्होंने कहा कि शहर की निकासी के लिए 8 पंप खरीदे गए थे। इन पंपों के ई-वे बिल नहीं है। वर्कऑर्डर पर आयुक्त के साइन भी नहीं है। एक पंप करीब 1 लाख 8 हजार का था, मगर इसे 3 लाख 85 हजार में खरीदा गया। यह 12 हॉर्स पावर के पंप है। यह पंप कुछ दिनों बाद खराब भी हो गए। इन पंप के लिए अनब्रांडेड की कोटेशन दी थी, जबकि बिल ब्रांडेड का बनाया गया। जब उन्होंने फाइल मंगवाकर जांच की तो उन्होंने आयुक्त को जांच के लिए लिखा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि शहर से बरसाती पानी की निकासी के लिए नगर निगम ने आठ नए पंप खरीदे थे। कुछ दिन चलने के बाद यह पंप हांफ गए। किसी पंप का पंखा खराब हो गया तो कोई चल नहीं रहा। इन पंपों के खराब होने पर पार्षदों ने भी सवाल उठाए थे। पार्षदों का कहना था कि नगर निगम ने पंपों को पानी निकासी के लिए उनके वार्डों में लगाया है, मगर यह पंप चल नहीं रहे। वार्ड-20 में भी पंप खराब होने पर पार्षद प्रीति सूद ने अधिकारियों को पत्र लिखा था और नए पंप इतनी जल्दी खराब होने जांच की गुहार भी लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed