{"_id":"673a4483d01a6a0c680325a4","slug":"iris-claw-lens-facility-started-in-civil-hospital-ambala-news-c-36-1-amb1002-132936-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: नागरिक अस्पताल में आइरिस-क्लॉ लेंस सुविधा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: नागरिक अस्पताल में आइरिस-क्लॉ लेंस सुविधा शुरू
विज्ञापन
छावनी नागरिक अस्पताल की नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रेणु बेरी पजनी: स्वयं
अंबाला। छावनी नागरिक अस्पताल में अब सामान्य लेंस के साथ-साथ आइरिस-क्लॉ लेंस की सुविधा भी मरीजों को मिलनी शुरू हो गई है। यह पहला लेंस अस्पताल की कार्यवाहक पीएमओ और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रेणु बेरी पजनी ने यमुनानगर के थाना छप्पर के खेड़ा कलां गांव निवासी गुड्डी को डाला है।
पहले इसके लिए मरीजों को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया जाता था। डॉक्टर ने अमृतसर के दलजीत आई अस्पताल के डॉक्टर रवजीत और डॉक्टर किरणजीत सिंह की ट्रेनिंग ली थी। डॉक्टर रेणु बेरी ने बताया कि यह लेंस उन मरीजों को डाला जाता है जिनको आंख की कमजोर झिल्ली होने के कारण सामान्य लेंस नहीं डाला जा सकता।
दो माह से आ रही थी दिक्कत
मरीज गुड्डी ने बताया कि उसे एक आंख से देखने में बहुत कठिनाई हो रही थी, इसलिए उसने आंखों की जांच के बाद दो माह पहले ऑपरेशन करवाया था लेकिन आंख की झिल्ली कमजोर होने की वजह से सामान्य लेंस नहीं डल पाया था। करीब 15 दिन पहले वह छावनी के नागरिक अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ से मिले ओर अपनी समस्या बताई। चेन्नई से स्पेशल आइरिस-क्लॉ लेंस को मंगवाया गया जिसके बाद मरीज का अस्पताल में निशुल्क लेंस डाला गया।