फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   IRCTC will provide Tirupati Darshan

Ambala News: तिरुपति दर्शन कराएगी आईआरसीटीसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
IRCTC will provide Tirupati Darshan
आईआरसीटीसी द्वारा संचालित भारत गौरव यात्रा ट्रेन। फाइल फोटो
अंबाला। आईआरसीटीसी लिमिटेड ने 3 एसी श्रेणी में भारत गौरव विशेष पर्यटक ट्रेन की ओर से दक्षिण भारत की यात्रा कराने का प्रस्ताव तैयार किया है। यह यात्रा 12 दिनों की होगी।
विज्ञापन

यात्रा के दौरान रामेश्वरम में श्री रामनाथ स्वामी मंदिर, मदुरई में मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी में स्थानीय दर्शनीय स्थल, त्रिवेंद्रम (कोच्चुवेली) में पद्मनाभस्वामी मंदिर, कोवलम समुद्र तट और तिरुपति में भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर जैसे दिव्य स्थानों के दर्शन करवाए जाएंगे। भारत गौरव ट्रेन द्वारा दक्षिण भारत यात्रा 17 जुलाई को अमृतसर स्टेशन से रवाना होगी और 28 जुलाई को अमृतसर आएगी।
विज्ञापन

यात्रा 12 दिनों की होगी। इस पैकेज में तृतीय श्रेणी कम्फर्ट और स्टैंडर्ड क्लास शामिल है। पर्यटकों के पास यात्रा के दौरान अमृतसर, लुधियाना, चंडीगढ़, अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र ,करनाल,पानीपत,सोनीपत और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने और उतरने के विकल्प होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पैकेज में ट्रेन टिकट, भोजन (चाय-नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात का खाना), सड़क परिवहन के लिए स्टैंडर्ड श्रेणी में नॉन-एसी बस एवं नॉन-एसी आवास और कम्फर्ट श्रेणी में एसी आवास और उपलब्धता अनुसार एसी एवं नॉन एसी बस की व्यवस्था शामिल है। ट्रेन में टूर एस्कॉर्ट, कोच सुरक्षा गार्ड और हाउस कीपिंग सुविधाएं होंगी। कम्फर्ट क्लास में यात्रा के लिए प्रति व्यक्ति किराया 35 हजार 810 रुपये होगा, वहीं स्टैंडर्ड क्लास में प्रति व्यक्ति किराया 30 हजार 500 रुपये होगा। ट्रेन में कुल 780 सीटें हैं। इसमें कम्फर्ट क्लास की 380 और स्टैंडर्ड की 400 सीटें शामिल हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले आईआरसीटीसी ने पहली यात्रा के तहत सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग, घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग, महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग जैसे दिव्य स्थानों के दर्शनों के लिए 13 दिवसीय स्पेशल ट्रेन चलाई थी जोकि 16 जून को अमृतसर स्टेशन से रवाना हुई थी और 28 जून को अमृतसर आएगी।

पांच को अयोध्या के लिए चलेगी ट्रेन
अयोध्या में जयश्रीराम का उदघोष जारी है और यात्री ट्रेनों और अपने संसाधनों से अयोध्या धाम जाकर भगवान श्रीराम के चरणों में नतमस्तक हो रहे हैं। भक्तों के इस उत्साह और श्रद्धाभाव को देखते हुए रेलवे टूरिज्म एवं कैटरिंग कॉरपोरेशन यानी आईआरसीटीसी लिमिटेड ने तृतीय श्रेणी एसी कोच से लैस भारत गौरव ट्रेन चलाने का फैसला किया है। भारत गौरव ट्रेन पांच जुलाई को पठानकोट से संचालित होगी और इसमें न केवल अयोध्या धाम बल्कि हरिद्वार, ऋषिकेश, वाराणसी और प्रयागराज जैसे तीर्थ स्थानों के मुख्य मंदिरों के भी दर्शन करवाए जाएंगे। यह यात्रा सात रात्रि और आठ दिन में पूर्ण होगी। इस ट्रेन का किराया स्टैंडर्ड श्रेणी में 18 हजार 520 रुपये प्रति व्यक्ति और कंफर्ट श्रेणी में 22 हजार 240 रुपये है और इसकी अधिकांश सीटें बुक हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed