फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   IRCTC will conduct darshan of Meenakshi, Padmanabham, Ranganathaswamy and Tirupati Balaji

आईआरसीटीसी कराएगा मीनाक्षी,पदमनाभम, रंगनाथस्वामी और तिरुपति बालाजी के दर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
IRCTC will conduct darshan of Meenakshi, Padmanabham, Ranganathaswamy and Tirupati Balaji
अंबाला। श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी मांग के चलते आईआरसीटीसी ने दक्षिण भारत यात्रा नाम से दूसरी नई ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ट्रेन 10 सितंबर को जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन से रवाना होगी और छावनी सहित बीच रास्ते के 10 स्टेशनों से यात्री इसमें सवार हो सकेंगे। यह ट्रेन यात्रियों को कम खर्च पर कई प्रमुख ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाएगी।
विज्ञापन

आईआरसीटीसी के इस पैकेज के लिए प्रत्येक यात्री को 12 हजार 285 रुपये खर्च करने होंगे। भारत दर्शन ट्रेन से यात्री रामेश्वरम, मदुरई में मीनाक्षी मंदिर, त्रिवेंद्रम में पदमनाभम मंदिर व कोवलम बीच, कन्याकुमारी, तिरुचिरापल्ली में रंगनाथस्वामी मंदिर, रेनूगुंटा में तिरुपति बालाजी मंदिर और मल्लिकार्जुन के दर्शन कर सकेंगे। बता दें कि मंगलवार सुबह चलने वाली भारत दर्शन ट्रेन की 650 सीटें चार दिन पहले ही बुक हो गई थी। यात्रियों का कहना था कि वह भी दक्षिण भारत के धार्मिक स्थलों की यात्रा करना चाहते हैं। इसी आह्वान पर अब दूसरी ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

12 रात व 13 दिन का होगा टूर
दक्षिण भारत यात्रा ट्रेन 10 सितंबर को जालंधर से चलेगी और 22 सितंबर को वापस जालंधर लौटेगी। टूर 12 रात व 13 दिन का होगा। ट्रेन बीच रास्ते लुधियाना, चंडीगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, दिल्ली कैंट, गुरुग्राम, रेवाड़ी,अलवर व जयपुर स्टेशनों पर रुकेगी। इन स्टेशनों से कंफर्म टिकट यात्री ही ट्रेन में सफर कर सकेंगे। आईआरसीटीसी की वेबसाइट के माध्यम से यात्री ट्रेन की बुकिंग करा सकते हैं। इसके अलावा आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय कार्यालय से भी टिकट कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये मिलेंगी सुविधाएं
ट्रेन की यात्रा स्लीपर क्लास में होगी। यात्रियों के लिए रात में ठहरने की व्यवस्था होगी। इसके अलावा धर्मशाला में शेयरिंग आधार की सुविधा होगी। सुबह चाय,कॉफी, नाश्ता, लंच और डिनर भी मिलेगा। रोजाना यात्रियों को 1 लीटर पानी की बोतल भी दी जाएगी। सुरक्षा को लेकर ट्रेन में कर्मचारी मौजूद रहेंगे। सफर करने वाले यात्रियों का बीमा भी होगा। अगर कहीं घूमने जाना है तो वहां की एंट्री फीस, टूर गाइड की फीस खुद यात्रियों को वहन करनी पड़ेगी।
आज श्री गंगानगर से रवाना होगी पहली पर्यटन ट्रेन
आईआरसीटीसी की पहली पर्यटन ट्रेन आज 10 अगस्त को सुबह 5 बजे श्रीगंगानगर से रवाना होकर बठिंडा, अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र,करनाल,पानीपत,दिल्ली कैंट,रेवाड़ी,अलवर व जयपुर में ठहराव कर अपनी धार्मिक यात्रा शुरू करेगी। यात्रा के दौरान यह ट्रेन ओमकारेश्वरम, महाकालेश्वर, साबरमती आश्रम, द्वारकाधीश, नागेश्वर, सोमनाथ के अलावा प्रसिद्ध स्टेच्यू ऑफ यूनिटी की यात्रा करवाएगी। इस ट्रेन की बुकिंग 6 अगस्त सुबह बंद हो गई थी क्योंकि ट्रेन की सभी 650 सीटें भर गई थी।

यात्रियों की मांग पर चलाई दूसरी ट्रेन
श्रद्धालुओं और पर्यटकों की मांग को ध्यान में रखते हुए दक्षिण भारत यात्रा ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। ट्रेन पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग स्टेशनों पर रुकेगी। प्रति यात्री 12,285 रुपये के पैकेज में स्लीपर क्लास में सफर होगा। इसमें तीनों समय शाकाहारी भोजन, बसों से स्थानीय भ्रमण और लॉज में ठहरने का प्रबंध आइआरसीटीसी करेगा।
-अनिल गुप्ता, क्षेत्रीय प्रबंधक, चंडीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed