फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   IRCTC extended the date of operation of pilgrimage train, now it will run on November 7

त्योहारी सीजन को देखते हुए आईआरसीटीसी ने बढ़ाई तीर्थ यात्रा ट्रेन के संचालन की तारीख, अब चलेगी 7 नवंबर को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
IRCTC extended the date of operation of pilgrimage train, now it will run on November 7
दो दिन बाद यानी 17 अक्तूबर को रवाना होने वाली आईआरसीटीसी की तीर्थ यात्रा ट्रेन अब 7 नवंबर को रवाना होगी। आईआरसीटीसी ने ये फैसला आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए किया है। यात्रियों से भी आग्रह प्राप्त हो रहे थे कि वो ट्रेन में सफर तो करना चाहते हैं लेकिन त्योहार के दिनों में वह परिजनों के संग भी रहना चाहते हैं। इसलिए आईआरसीटीसी ने यात्रियों से प्राप्त आग्रह के आधार पर भी यह बदलाव किया है।
विज्ञापन

आईआरसीटीसी क्षेत्रीय प्रबंधक एमपीएस राघव ने बताया कि तीर्थ यात्रा ट्रेन का संचालन 17 अक्तूबर को पठानकोट से किया जाना था लेकिन प्रशासनिक कारणों से ट्रेन के संचालन तारीख में बदलाव किया गया है। ट्रेन में 600 से अधिक सीटें बुक हो चुकी हैं और सिर्फ 100 सीटें ही अब शेष बची हैं। ट्रेन से सफर करने वालों में अंबाला के भी लगभग 50 यात्री शामिल हैं। ये ट्रेन 4 ज्योतिर्लिंगों सहित गोवा के पर्यटन स्थलों के दर्शन कराएगी। 11 रात और 12 दिन के पैकेज में ट्रेन का सफर पूरा होगा। स्लीपर क्लास श्रेणी में सफर करने के लिए 11 हजार 340 रुपये और तृतीय एसी कोच में सफर के लिए 18 हजार 900 रुपये निर्धारित किए हैं। 7 नवंबर को पठानकोट रेलवे स्टेशन से ट्रेन रवाना होगी। टिकट बुक करवाने वाले यात्री बटाला, अमृतसर, जालंधर, लुधियाना,चंडीगढ़, अंबाला, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, दिल्ली कैंट, गुरुग्राम, रेवाड़ी, अलवर व जयपुर रेलवे स्टेशनों से ट्रेन में सवार हो सकेंगे। वापसी में भी इनरहीं स्टेशनों पर ट्रेन का ठहराव होगा। इस तीर्थ यात्रा ट्रेन पैकेज में धर्मशाला या होटल में ठहरने की व्यवस्था मिलेगी। इसके साथ ही सफर के दौरान यात्रियों को तीनों समय का शुद्ध शाकाहारी भोजन भी मिलेगा। इसके अलावा बसों से स्थानीय पर्यटक स्थलों के भ्रमण की भी सुविधा दी जाएगी। तीर्थ यात्रा ट्रेन से यात्री ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर सहित सोमनाथ ज्योर्तिलिंग और द्वारिकाधीश मंदिर के दर्शन करेंगे। वहीं यात्री गोवा के पर्यटक स्थल भी देख पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed