फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Invitations delivered door to door in villages and colonies

Ambala News: गांवों और कॉलोनियों में घर-घर पहुंचाया निमंत्रण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Invitations delivered door to door in villages and colonies
अंबाला सिटी। विश्व हिंदू परिषद और आरएसएस के संयुक्त तत्वावधान में संचालित प्रभु श्रीरामलला के मंदिर भवन अयोध्या जी से आए पूजित अक्षत का वितरण करने का कार्यक्रम बड़ी ही श्रद्धापूर्वक किया। यह अक्षत वितरण का कार्यक्रम छावनी के तोपखाना बाजार, डिफेंस कॉलोनी, सेक्टर्स, टुंडला बाजार, टुंडला मंडी, टुंडली, क्लरेहड़ी और जनेतपुर में टीमें गठित कर घर-घर तक पहुंचाए।
विज्ञापन

इसके संयोजक और जिला उपाध्यक्ष भीम सिंह राणा विश्व हिन्दू परिषद ने बताया कि इस कार्यक्रम में बब्याल प्रखंड की टीम के अंतर्गत सह संयोजक अमर सिंह राणा, सह संयोजक समीर, पालक, राजन राणा ने जिला मंत्री वीएचपी अजैब सिंह राणा और भुवनेश आरएसएस के नेतृत्व में बब्याल प्रखंड सभी गांवों और कॉलोनियों में करीब 62 गांवों और 20 कॉलोनियों में अक्षत वितरण किया।
विज्ञापन

इसी कड़ी में डिफेंस कॉलोनी, टुंडला मंडी और तोपखाना क्षेत्र की संयोजिका रेणु भामर की टीम ने पिछले 15 दिनों से उपरोक्त क्षेत्रों में अक्षत वितरण का कार्यक्रम किया जा रहा है। जिसमें नीरज, अजय गोयल, अजय भवेजा, राजदुलारी, भारत कोछड़, राजन, संदीप, राधा रानी, अनिल कुमार, मंगतराम आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर भीम सिंह राणा ने बताया कि रेणु भामर की टीम बहुत ही उत्कृष्ट कार्य कर रही है, जोकि पांच सौ साल के संघर्ष और करीब साढ़े चार लाख लोगों के जीवन बलिदान के बाद बनने जा रहे भगवान श्रीराम लला जी के मंदिर का निमंत्रण घर-घर तक पहुंचा रहे हैं, वहीं इस निमंत्रण व अक्षत वितरण के दौरान लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। सभी लोग जय श्रीराम के जयकारे के साथ निमंत्रण स्वीकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed