{"_id":"699cbbf68582b4dec60f0b2a","slug":"investigation-into-the-deceased-found-on-the-railway-line-is-complicated-ambala-news-c-36-1-amb1001-158764-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: रेल लाइन पर मिले मृतक की जांच उलझी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: रेल लाइन पर मिले मृतक की जांच उलझी
विज्ञापन
- परिजनों ने जताया हत्या का शक, साथी के गायब होने की दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। डीएफसीसी कॉरिडोर की रेल लाइन पर मिले मृतक उत्तरप्रदेश के देवरिया निवासी कृष्ण कुमार पांडे की जांच उलझ गई है। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम के बाद कृष्ण कुमार का अंतिम संस्कार कर दिया है, लेकिन उन्होंने उसकी हत्या का शक जताया है, हालांकि परिवार की तरफ से इस संबंध में लिखित शिकायत नहीं दी गई है। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि घटना के दिन मृतक के साथ एक अन्य युवक भी था जोकि कृष्ण कुमार के गांव का ही बताया गया है।
उस युवक की तलाश में जीआरपी जुट गई है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हादसे के दिन मृतक रेल पटरी पर परेशानी की हालत में बैठा था और उसे मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने आवाज भी लगाई थी कि वो रेल पटरी से हट जाए, लेकिन वो नहीं हटा और इस दौरान रेल लाइन पर आई मालगाड़ी की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी देवीलाल अंटाल ने बताया कि मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई थी और घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी गई थी। हादसा शनिवार को हुआ था।