फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Interstate fetal sex screening gang busted, two stranded including MD radiologist

अंतर्राज्यीय भ्रूण लिंग जांच गिरोह का पर्दाफाश, एमडी रेडियोलॉजिस्ट सहित दो फंसे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Interstate fetal sex screening gang busted, two stranded including MD radiologist
बैंच के आगे खड़े आरोपी डॉ. व दलाल स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ। - फोटो : Ambala
पंजाब के बलाचोर में चल रहे अंतर्राज्यीय भ्रूण लिंग जांच गिरोह का पर्दाफाश हो गया है। अंबाला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नवांशहर के नजदीक बलाचोर के रजिस्टर्ड अल्ट्रासाउंड केंद्र जोकि सूरी अस्पताल में चल रहा था उस पर छापा मारा। इस कार्रवाई में एमडी रेडियोलॉजिस्ट भूपेंद्र जीत सूरी और दलाल राकेश कुुमार निवासी बलाचोर को टीम ने 26 हजार 500 रुपये के साथ रंगे हाथ धर दबोचा। सबसे ज्यादा हैरानी की बात ये रही कि अपराध के इस व्यापार में लोकल पुलिस भी संलिप्त नजर आई।
विज्ञापन

अंबाला स्वास्थ्य विभाग की टीम के अनुसार कार्रवाई के दौरान वहां की पुलिस का साथ मिलने के बजाय टीम को उनके विरोध का सामना करना पड़ा। बलाचोर की पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को 20 लाख रुपये लेकर मामले को रफा-दफा करने की बात कही। जब इस पर बात नहीं बनी तो उन्होंने स्थानीय लोगों को उकसा दिया। इसके बाद अंबाला स्वास्थ्य विभाग टीम और शहीद भगत सिंह नगर पंजाब से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम, जिसमें सिविल सर्जन भी शामिल थे, उनको कुछ लोगों ने अस्पताल में ही बंधक बना लिया, लेकिन बाद में एटीएफ नगर के एडीसी और एसडीएम के हस्तक्षेप के बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी ने टीम को मुक्त कराया।
विज्ञापन

ऐसे चली कार्रवाई
दरअसल अंबाला के स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि पंजाब के बलाचोर में भ्रूण लिंग-जांच गिरोह चल रहा है। इसी सूचना के आधार पर अंबाला के सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप कुमार ने एक टीम का गठन किया। टीम में डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. बलजिंद्र, एएसएमओ डॉ. विजय वर्मा और डॉ. कौशल कुमार को शामिल किया गया। टीम ने अंबाला से एक गर्भवती महिला को जांच के लिए तैयार किया। इस महिला ने वहां के दलाल राकेश के साथ सूचना देने वाले के माध्यम से संपर्क साधा। सौदा 35 हजार रुपये में तय हो गया। राकेश ने सोमवार को महिला को बलाचोर के सूरी अस्पताल में बुला लिया। महिला की गाड़ी के पीछे दूसरी गाड़ी में स्वास्थ्य विभाग की टीम भी चल दी। करीब पौने 12 बजे महिला का अल्ट्रासाउंड कर उसे बताया कि पेट लड़की है। महिला ने अल्ट्रासाउंड होते ही टीम को सूचना दे दी और टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को धर दबोचा। मौके पर आरोपियों से 26 हजार 500 रुपये बरामद कर लिए गए, जबकि शेष की रिकवरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

28 नवंबर को भी हुई थी इसी केंद्र पर कार्रवाई
इससे पहले पंचकूला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी इसी केंद्र पर छापा मारकर गिरोह के सदस्यों को पकड़ा था। इसके बावजूद फिर से यहां धंधा चलाया जा रहा था।
निश्चित तौर पर हमारी टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की है। वहां के सूरी अस्पताल में चल रहे अल्ट्रासाउंड केंद्र के एमडी रेडियोलॉजिस्ट भूपेंद्र जीत सूरी और दलाल राकेश को गिरफ्तार करवाया। वहां की पुलिस ने 20 लाख रुपये का प्रलोभन टीम को देना चाहा। इंकार करने पर कुछ लोगों को उकसाकर टीम को बंधक बनवाया। इस मामले की शिकायत डीसी के माध्यम से हम पंजाब की सरकार को करके कार्रवाई की मांग करेंगे।
-डॉ. कुलदीप सिंह, सिविल सर्जन अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed