फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Interstate fetal sex case ludhiyana ambala

अंतरराज्यीय भ्रूण लिंग जांच का पर्दाफाश, रंगेहाथ दो महिला दलाल काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
Interstate fetal sex case ludhiyana ambala
अंबाला स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ पकड़ी गई दोनों महिला दलाल - फोटो : Ambala
लुधियाना में चल रहे अंतर्राज्यीय भ्रूण लिंग जांच केंद्र का अंबाला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भंडाफोड़ किया है। इस दौरान अंबाला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर ही दो महिला दलाल जोकि टिब्बा रोड लुधियाना की रहने वाली थीं उनको भी धर दबोचा। इतना ही नहीं अस्पताल में मौके पर तैनात डॉक्टर से भी स्वास्थ्य विभाग की टीम की पूछताछ जारी थी। प्रारंभिक पूछताछ में डॉ. भी स्वास्थ्य विभाग की टीम के सवालों पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए थे। रात 12 बजकर 20 मिनट समाचार लिखे जाने तक तीनों के खिलाफ कार्रवाई जारी थी।
विज्ञापन

इससे पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि लुधियाना में किसी रजिस्टर्ड सेंटर पर भ्रूण लिंग जांच का खेल चल रहा है। इसी सूचना के आधार पर सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह ने उप सिविल सर्जन डॉ. बलविंद्र कौर, अतिरिक्त प्रवर चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय वर्मा, डॉ. कौशल चिकित्सा अधिकारी, डॉक्टर समीर सिंगला चिकित्सा अधिकारी की टीम का गठन किया। इस टीम ने जांच के लिए एक गर्भवती महिला को तैयार किया। गर्भवती महिला ने दलालों से संपर्क साधा और सौदा 40 हजार रुपये में तय हो गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पीएनडीटी खाते से यह राशि निकलवाकर गर्भवती महिला को दे दी। मंगलवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे गर्भवती महिला सूचना देने वाली व्यक्ति के साथ एक कार में सवार होकर लुधियाना के लिए निकल गई। इसके पीछे-पीछे स्वास्थ्य विभाग की टीम दूसरी गाड़ी में चल दी।
विज्ञापन

चार दलालों ने रचाया था चक्रव्यूह, दो फरार
पंजाब के दोराहा पहुंचकर अंबाला से चली गर्भवती महिला को दलाल मिली। वो भी उनके साथ गाड़ी में बैठ गई। करीब पांच किलोमीटर आगे चलने पर अन्य महिला दलाल भी इसी गाड़ी में बैठ गई। कुछ दूर आगे चलने पर दो अन्य महिला दलाल मिलीं। जिन्हें इन दोनों दलाल ने करीब 31 हजार रुपये दे दिए। रुपये लेकर दोनों महिला दलालों ने अंबाला से आई गर्भवती महिला को आगे ले जाने के निर्देश दिए और खुद मौके से कहीं लापता हो गईं। रात करीब साढ़े आठ बजे अंबाला स्वास्थ्य विभाग की टीम गाड़ी का पीछा करते हुए समराला रोड लुधियाना स्थित उक्त अस्पताल पहुंचीं। यहां पर अंबाला से गई गर्भवती महिला के गर्भ में पल रहे भ्रूण की जांच कर लड़के के रूप में इसकी पुष्टि की गई। पुख्ता सबूत होने के कारण अंबाला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लुधियाना की टीम को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही लुधियाना पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दोनों महिला दलालों को काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

9 हजार की हुई दलालों से रिकवरी
दोनों महिला दलाल से पुलिस ने मौके पर 9 हजार रुपये रिकवर भी किए। पूछताछ में दोनों ने बताया कि शेष राशि दूसरी महिलाओं को दे दी थी। इनमें से एक महिला अस्पताल की स्टाफ में से बताई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जब अल्ट्रासाउंड करने वाले अस्पताल के डॉक्टर से भी पूछताछ की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। उनके रिकॉर्ड में भी भारी खामियां पाई गईं। यहां पर दिन के समय आधिकारिक रेडियोलॉजिस्ट अल्ट्रासाउंड करता है, जबकि रात को उक्त डॉक्टर जोकि स्री रोग विशेषज्ञ हैं। इसका भी सही से जवाब नहीं दे पाए, जबकि बोर्ड पर सुबह के समय अल्ट्रासाउंड करने वाले डॉ. का नाम रजिस्टर्ड पाया गया।

दो महिला दलाल को मौके पर पकड़ लिया गया था। उक्त डॉक्टर भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। पुलिस अभी उनसे भी पूछताछ कर रही है। पहले भी इस अस्पताल पर रेड की गई थी। उस दौरान भी यहां गैर कानूनी गतिविधियां होती पाई गई थी।
-डॉ. बलविंद्र कौर, उप सिविल सर्जन अंबाला।
दोनों महिला दलालों को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ जारी है। डॉक्टर से भी पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
- जरनैल सिंह, पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 3 लुधियाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed