फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   International Karate Camp to be held in the district, selected players will represent India in Japan

Ambala News: जिले में लगेगा अंतरराष्ट्रीय कराटे कैंप, चयनित खिलाड़ी करेंगे जापान में भारत का प्रतिनिधित्व

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
International Karate Camp to be held in the district, selected players will represent India in Japan
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी में दो से पांच जून तक राष्ट्रीय स्तरीय कराटे सेमिनार, चैंपियनशिप और ब्लैक बेल्ट परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें देशभर के खिलाड़ियों को जापान में होने वाली अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जाएगा। इस आयोजन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी अगस्त में जापान में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके लिए खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की तकनीकों का प्रशिक्षण देने के लिए ऑस्ट्रेलिया से तीन दिग्गज कराटे मास्टर्स यहां पहुंचेंगे। इनमें सातवीं डैन क्योशी ग्लेन स्टीफनसन, सातवीं डैन क्योशी रोड्रिक मार्टिन और छटी डैन रेंशी मल्विना मार्टिन शामिल हैं।
विज्ञापन


कराटे एकेडमी गोजू रियू सेइवाकाई इंडिया के सहयोग से इसे आयोजित की जाएगी। इस चार दिवसीय आयोजन के मुख्य आयोजक शिहान प्रद्युम्न गौड़ का कहना है कि प्रशिक्षक खिलाड़ियों को काता और कुमिते की आधुनिक तकनीकों की बारीकियां सिखाएंगे, ताकि भारतीय खिलाड़ी जापान में होने वाली प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। शिहान प्रद्युम्न ने बताया कि इस आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से करीब 100 खिलाड़ी और रेफरी हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि उद्देश्य खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का एक्सपोजर देना है, ताकि वे विदेशी खिलाड़ियों के मुकाबले खुद को बेहतर साबित कर सकें।
विज्ञापन




बॉक्स
दो से शुरू होकर पांच जून तक होगा आयोजन
- दो और तीन जून को राष्ट्रीय कराटे ट्रेनिंग सेमिनार होगा।
- चार जून को नेशनल कराटे चैंपियनशिप आयोजित होगी।
- पांच जून को गोजू रियू सेइवाकाई ब्लैक बेल्ट परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed