फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Intermittent rain till evening, possibility of fog even today

Ambala News: शाम तक हुई रुक-रुककर बारिश, आज भी कोहरे के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
Intermittent rain till evening, possibility of fog even today
अंबाला छावनी के हिल रोड ​​स्थित सड़क पर जमा बरसात का पानी, संवाद
अंबाला सिटी। बारिश ने रविवार सुबह से शाम तक परेशान किया। बीती रात में भी बारिश हुई तो रविवार सुबह से शाम तक रुक-रुककर बारिश होती रही। मौसम खराब होने से ठंड भी बढ़ गई।
विज्ञापन

इसके साथ ही बारिश का पानी कई बाजारों में गड्ढों में भी जमा हो गया और कई बाजारों में कीचड़ होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी रही। दिन का अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह तापमान बारिश होने से पिछले 24 घंटे में 2.9 डिग्री सेल्सियस कम हुआ। इसी तरह न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यह तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस बढ़ा। पिछले 24 घंटे में 4.9 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन

कई दिनों से खराब चल रहा मौसम
पिछले कई दिनों से मौसम खराब चल रहा है। बीते गुरुवार को बारिश व ओलावृष्टि भी हुई थी। इससे शु्क्रवार को मौसम सुहावना हो गया था। शनिवार को मौसम फिर खराब हो गया। दिन में कभी धूप निकली तो कभी बादल छा गए और कई जगहों पर हल्की बारिश भी हुई। रविवार को भी दिनभर मौसम खराब रहा। कई जगहों पर बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से बाजारों में कीचड़
बारिश होने से बाजारों में कीचड़ हो गया। जहां सड़कें टूटी पड़ी है, वहां गड्ढों में जलभराव हो गया। शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों का भी बुरा हाल रहा। जिससे दोपहिया वाहन चालकों समेत पैदल चलने वाले लोगों को ज्यादा समस्या झेलनी पड़ी। छावनी व शहर के बाजारों में भी पैदल चलने में लोगों को दिक्कत रही। छावनी के सब्जी मंडी, सनातन धर्म मंदिर स्कूल के सामने सड़क पर गड्ढों में जलभराव हो गया। टिंम्बर मार्केट में कीचड़ होने से लोगों को निकलने में परेशानी रही। इसके साथ ही एफसीआई गोदाम के पास भी सड़क पर कीचड़ जमा हो गया।

पश्चिमी विक्षोभ का रहेगा आंशिक प्रभाव

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 5 फरवरी के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादल रहने और बीच-बीच में हवाएं व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की भी संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की संभावना है। इस दौरान रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी और दिन के तापमान में गिरावट बने रहने की संभावना है। छह फरवरी दोपहर बाद इस पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम हो जाने से से मौसम खुश्क होने की संभावना है। इसी तरह नौ फरवरी तक मौसम खुश्क रहने और हल्की गति से शीत हवाएं चलने की संभावना है। इससे राज्य में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने परंतु रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने और अल सुबह धुंध रहने की संभावना है।

अंबाला छावनी के हिल रोड स्थित सड़क पर जमा बरसात का पानी, संवाद

अंबाला छावनी के हिल रोड स्थित सड़क पर जमा बरसात का पानी, संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed