{"_id":"6503754cede754e1540129ac","slug":"interlocking-work-will-be-done-on-rajpura-bathinda-rail-section-22-trains-will-be-affected-ambala-news-c-36-1-amb1001-10352-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: नए नंबर से चलेगी दिल्ली-दौलतपुर चौक हिमाचल एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: नए नंबर से चलेगी दिल्ली-दौलतपुर चौक हिमाचल एक्सप्रेस
विज्ञापन
अंबाला। रेलवे ने दिल्ली-दौलतपुर चौक के बीच चलने वाली हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन को नए नंबर से संचालित करने का फैसला किया है। नया नंबर 12 जनवरी 2024 से प्रभावी हो जाएगा। ये जानकारी अंबाला रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि ट्रेन नंबर 14553/14554 दिल्ली-दौलतपुर चौक एक्सप्रेस नए नंबर 14053/14054 से संचालित की जाएगी।
गौरतलब है कि पुरानी दिल्ली से ट्रेन नंबर 14553 रोजाना रात 10.30 बजे चलकर देर रात 2.55 बजे अंबाला कैंट और सुबह 7.35 बजे दौलतपुर चौक पहुंचती है। इसी प्रकार वापसी में ट्रेन 14554 दौलतपुर चौक से रात 9.05 बजे चलकर देर रात 1.25 बजे अंबाला कैंट और सुबह 5 बजे पुरानी दिल्ली पहुंचती है। ट्रेन बीच रास्ते अंब अंदौरा, ऊना हिमाचल, नंगलडैम, आनंदपुर साहिब, कीरतपुर साहिब, रुपनगर, कुराली, मोरिंडा, बस्सी पठाना, फतेहगढ़ साहिब, सरहिंद, राजपुरा, अंबाला सिटी, अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, गनौर, सोनीपत, नरेला और सब्जी मंडी रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकती है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --