फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Intercity bus service will start between the cantonment and the city

Ambala News: छावनी और शहर के बीच शुरू हाेंगी इंटरसिटी बस सेवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Intercity bus service will start between the cantonment and the city
अंबाला। अंबाला डिपो जल्द ही छावनी और शहर में इंटरसिटी बस सेवा शुरू होगी। इस बस सेवा के शुरू होने से लोग शहर और छावनी के विभिन्न क्षेत्रों में आवाजाही कर सकेंगे। अभी तक अंबाला सिटी से अंबाला कैंट के बस स्टैंड पर छोड़ने वाली करीब पांच बसें संचालित हो रही हैं। मगर छावनी व अंबाला शहर के भीतर विभिन्न क्षेत्रों से लोगों को लाने और ले जाने के लिए कोई भी बस नहीं है।
विज्ञापन

यही कारण है कि परिवहन मंत्री अनिल विज ने सोमवार को रोडवेज जीएम अश्वनी डोगरा को निर्देश दिए। विज ने कहा कि ट्विन सिटी अंबाला छावनी एवं अंबाला शहर के मध्य लोकल परिवहन बस सेवा को जल्द प्रारंभ की जाए ताकि आम नागरिकों को इसका अधिक से अधिक लाभ मिल सके। गौरतलब है कि पूर्व में अंबाला छावनी व शहर के मध्य लोकल बस सेवा चलती थी।
विज्ञापन

छोटी बसों का किया जाए प्रयोग

परिवहन मंत्री अनिल विज ने निर्देश दिए हैं कि अंबाला छावनी एवं अंबाला शहर में लोगों को आने-जाने के लिए सस्ती एवं प्रभावी बस सेवा मिले इसके लिए योजना तैयार की जाए। अंबाला छावनी और शहर के बीच छोटी बस चलाई जाए ताकि वह अंदरूनी क्षेत्रों में भी आसानी से आ जा सके। परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि लोकल बस अंबाला छावनी के बोह, बब्याल, डिफेंस कॉलोनी क्षेत्र के अलावा टांगरी बांध रोड, महेश नगर, सदर बाजार, 12 क्रॉस रोड, सुभाष पार्क एवं अन्य क्षेत्रों में चलाई जा सकती है जबकि अंबाला शहर में मानव चौक, पॉलिटेक्निक चौक, बलदेव नगर, प्रेम नगर व अन्य क्षेत्रों में चलाई जा सकती है। उन्होंने जीएम रोडवेज को इन क्षेत्रों के अलावा अन्य क्षेत्रों में लोकल बस चलाने के लिए प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed