फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Intelligence department keeping an eye on all the routes coming from Punjab

Ambala News: पंजाब से आने वाले सभी रास्तों पर गुप्तचर विभाग की नजर

Fri, 09 Feb 2024 04:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 09 Feb 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
Intelligence department keeping an eye on all the routes coming from Punjab
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। किसानों के 13 फरवरी को होने वाले आंदोलन के मद्देनजर पंजाब से आने वाले जितने भी रास्ते हैं, उन पर पुलिस विभाग व गुप्तचर विभाग की लगातार नजर बनी हुई है। इसी संदर्भ में उपायुक्त डॉ. शालीन व एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने संभावित क्षेत्रों का मौका निरीक्षण किया।
उन्होंने बताया कि किसान यूनियन के जो नेता और अंबाला में जितनी किसानों से संबंधित संस्थाएं हैं, उनसे बार-बार आग्रह किया जा रहे है कि वे किसी भी गैर कानूनी गतिविधियों में भाग न लें। बकायदा लिखित में इनको नोटिस दे दिए गए हैं। इस पूरे मामले की वीडियो रिकार्डिंग की जाएगी और हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके, इसके लिए कुछ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की डयूटी बतौर शिनाख्त करने के लिए लगाई गई है।
विज्ञापन

वहीं जिले के 400 सरपंच और तीन हजार पंचों को उपायुक्त की तरफ से पत्र भी लिखा गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में इस बात का ध्यान रखना सुनिश्चित करें कि कोई भी व्यक्ति इस तरह की गतिविधि में भाग न ले और कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरकार का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह की अपील नंबरदारों व चौकीदारों से की जा रही है और पुलिस द्वारा हर गांव में उनके जो ग्राम प्रहरी हैं उनके द्वारा भी यह संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। जहां तक किसानों की मांग की बात है वह मामले किसी एक जिले से या प्रदेश से संबंधित न होकर देशव्यापी मुद्दे है, जिसका सीधा संबंध भारत सरकार से है। वहीं जिला प्रशासन की तरफ से धारा 144 के आदेश जारी किए जा चुके हैं, जो अगले 24 से 48 घंटे में पुलिस द्वारा लागू किए जाएंगे। इससे यातायात प्रभावित भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed