{"_id":"623f70da96e1bd56b425c38f","slug":"instructions-to-suspend-the-asi-who-did-not-take-action-ambala-news-knl1029990158","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबूतरबाजी मामले में कार्रवाई नहीं करने वाले एएसआई को गृहमंत्री विज ने दिए सस्पेंड करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबूतरबाजी मामले में कार्रवाई नहीं करने वाले एएसआई को गृहमंत्री विज ने दिए सस्पेंड करने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने शनिवार अपने आवास पर प्रदेश भर से आए सैकड़ों लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान कुरुक्षेत्र में आए अमित कुमार की शिकायत पर दर्ज कबूतरबाजी के मामले में कार्रवाई नहीं करने वाले एएसआई को सस्पेंड करने के निर्देश गृह मंत्री ने कुरुक्षेत्र एसपी को दिए। उन्होंने आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने को कहा।
वहीं हथीन से आए व्यक्ति ने पुलिस स्टाफ पर नकदी छीनने का आरोप लगाया जिस पर गृहमंत्री अनिल विज ने आईजी रेवाड़ी को मामले में एसआईटी गठित कर पंद्रह दिनों के भीतर जांच पूरी कर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए। दुराचार के मामले में कार्रवाई नहीं होने पर महिला फरियादी की शिकायत पर एसपी कैथल से मंत्री विज ने जवाब-तलब करते हुए स्पष्टीकरण मांगा। इसी तरह यमुनानगर में पोक्सो एक्ट के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। कैथल के रहने वाले निशान सिंह ने विदेश भेजने के नाम पर उससे 8 लाख ठगी होने की शिकायत दी जिस पर मंत्री विज ने कैथल एसपी को कार्रवाई के लिए कहा।
कुरुक्षेत्र से आई महिला ने अपने पति पर ही कोख में बच्चे को मारने का आरोप लगाया। इस मामले में कुरुक्षेत्र एसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। कैथल में दुराचार के दोषियों को गिरफ्तार नहीं करने पर एसपी को आरोपियों को गिरफ्तार करने को कहा। इस मामले में पुलिस से स्पष्टीकरण भी मांगा गया। करनाल निवासी सोमनाथ ने मारपीट व आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज मामले में कार्रवाई नहीं होने की शिकायत की एसपी करनाल को एसआईटी गठित कर जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन
गृहमंत्री अनिल विज के समक्ष राजकीय बहुतकनीकी संस्थानों में कार्यरत गेस्ट लेक्चरर्स ने स्वयं को स्कूल गेस्ट टीचर्स सेवा सुरक्षा कानून के दायरे में लाने की मांग की। इस पर मंत्री विज ने लेक्चरर्स को आश्वासन दिया कि वह उनकी नौकरी जाने नहीं देंगे। उन्होंने इस संबंध में आगामी दिनों में चंडीगढ़ मुख्यालय में मीटिंग बुलाने के निर्देश दिए।