फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Instructions to form

Ambala News: युवक की मौत के मामले जांच के लिए एसआईटी गठित करने के निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 12:56 PM IST
विज्ञापन
Instructions to form
अंबाला। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अंबाला निवासी युवक की संदिग्ध मौत के मामले में अंबाला एसपी को एसआईटी गठित कर जांच के निर्देश दिए हैं। मृतक की मां का आरोप था कि युवक की हत्या की गई है जबकि पुलिस इसे सड़क हादसा मान रही है।
विज्ञापन

विज सोमवार को अपने आवास पर प्रदेश के कई जिलों से आए लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे। जनता दरबार आजकल नहीं लगने की वजह से अब प्रतिदिन उनके आवास पर फरियादियों की कतारें लग रही है। इसी दौरान अंबाला निवासी महिला ने बताया कि पुलिस उसके बेटे की मौत को सड़क हादसा मान रही है जबकि कुछ आरोपियों ने शातिर तरीके से उसके बेटे की हत्या की है। मामले में मंत्री विज ने एसआईटी गठित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसी प्रकार कुरुक्षेत्र से आए व्यक्ति ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगाए। फरियादी का आरोप था कि पुलिस ने अब तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। मंत्री विज ने मामले में एसपी कुरुक्षेत्र को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कबूतरबाजी के लिए गठित एसआईटी को सौंपी



गृहमंत्री अनिल विज के समक्ष कबूतरबाजी के मामले सामने आए। इन्हें कबूतरबाजी के लिए गठित एसआईटी को कार्रवाई के लिए भेजा गया। कैथल से आए व्यक्ति ने बताया कि उसके बेटे को कनाडा भेजने के लिए एजेंट ने उनसे 30 लाख रुपए मांगे। उन्होंने अलग-अलग दिनों में 22 लाख रुपए की राशि एजेंट को दी। शेष राशि बेटे के कैनेडा पहुंचने पर देनी थी। मगर एजेंट ने न तो बेटे को कनाडा भेजा और न ही राशि वास की। इसी प्रकार करनाल निवासी महिला ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी को कनाडा में पढ़ाई के लिए भेजना था। स्थानीय एजेंट ने 12 लाख रुपए मांगे और उन्होंने लगभग 9 लाख रुपए की राशि एजेंट को दी। एजेंट ने पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज अपने पास जमा करा लिए, मगर आज तक उनकी बेटी को कनाडा नहीं भेजा गया। मंत्री विज ने दोनों मामले एसआईटी को कार्रवाई के लिए भेजे।


-------------

गृहमंत्री ने इन मामलों में भी कार्रवाई के निर्देश दिए



गुरूग्राम में महिला से मारपीट मामले में मंत्री विज ने गुरूग्राम पुलिस कमिश्नर को केस दर्ज कर जांच के निर्देश दिए। इसके अलावा नरवाना निवासी व्यक्ति ने फर्जी जीपीए बनाकर उसकी रजिस्ट्री कराने के आरोप लगाए, सिरसा निवासी महिला ने दुराचार मामले में कार्रवाई नहीं होने, पानीपत निवासी विवाहिता ने दहेज उत्पीड़न मामले में कार्रवाई नहीं होने, महिला ने पुलिस में कार्यरत अपने पति द्वारा उसे प्रताड़ित करने के आरोप लगाए एवं अन्य मामले सामने आए जिनपर मंत्री विज ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed