फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Instructions issued for providing cashless treatment facility to government employees

Ambala News: सरकारी कर्मचारियों कैश लैस उपचार की सुविधा के निर्देश जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
Instructions issued for providing cashless treatment facility to government employees
अंबाला सिटी। सरकारी को कर्मचारियों को अब अपना उपचार करवाने के लिए बिल जमा करवाने के झंझट से छुटकारा मिल जाएगा। सरकार की ओर से कैश लैस उपचार की सुविधा के लिए निदेशालय की ओर से स्वास्थ्य विभाग को गाइडलाइन जारी हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने सभी निजी अस्पतालों को भी इस बारे निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन

जल्द ही पैनल के निजी अस्पतालों को पोर्टल के लिए आईडी भी जारी कर दी जाएगी। आयुष्मान भारत के तहत ही इस योजना का लाभ दिया जाएगा। इससे लाखों कर्मचारियों को लाभ मिलेगा तो वहीं कर्मचारियों को बिलों को भी संभालने के झंझट से छुटकारा मिलेगा। जिला अंबाला में ही 45 अस्पताल है जो स्वास्थ्य विभाग के तहत पंजीकृत है। इस योजना के तहत 1340 बीमारियां कवर होंगी।
विज्ञापन

कार्ड बनने के बाद ही मिलेगी सुविधा

कर्मचारियों को इस योजना का लाभ लेने के लिए पोर्टल पर कार्ड के लिए आवेदन करना होगा। पोर्टल पर परिवार पहचान पत्र की जानकारी सहित अन्य जानकारी देने के बाद कार्ड बन जाएगा। कार्ड के आधार पर ही कर्मचारी का उपचार कैश लैस किया जाएगा। इसके साथ ही कर्मचारियों को वेतन के आधार पर अस्पताल में वार्ड की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैश लैस सुविधा निदेशालय की ओर से गाइडलाइन जारी हो गई है। इससे जिला के हजारों सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। अस्पतालों को लाग इन आईडी भी जल्द ही दे दी जाएगी। आयुष्मान पोर्टल पर ही इस सुविधा को रखा गया है। विभाग के पैनल पर पंजीकृत अस्पतालों को भी सूचित कर दिया गया है।
डॉ. सुखप्रीत सिंह, नोडल डिजिटल आयुष्मान भारत योजना, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed