फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Instructions given to the Gurugram Police Commissioner to register a case on the complaint of the Colonel

कर्नल की शिकायत पर गृहमंत्री विज ने गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर को दिए मामला दर्ज करने के निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
Instructions given to the Gurugram Police Commissioner to register a case on the complaint of the Colonel
अंबाला। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बृहस्पतिवार को अपने आवास पर लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान गुरुग्राम से आए सेना के कर्नल की शिकायत पर मंत्री विज ने गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर को फोन कर केस दर्ज करने एवं सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए। साथ ही की गई कार्रवाई से अवगत कराने की भी बात कही।
विज्ञापन

विज ने कहा कि सीमा पर सैनिक बर्फ की चोटियों पर हमारे लिए खड़े रहते हैं। ऐसे में हमारा कर्तव्य है कि हम उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से दूर करें। इससे पहले कर्नल ने मंत्री को बताया कि गुरुग्राम में उनकी प्रॉपर्टी को उन्हीं के ही पुराने मित्र ने हड़पने की कोशिश की है। पहले दोनों ने मिलकर प्रॉपर्टी खरीदी थी, मगर अब उन्हीं का मित्र इस प्रॉपर्टी पर कब्जा करना चाह रहा है और उन्हें धमका रहा है।
विज्ञापन

गृह मंत्री अनिल विज ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की रहने वाली बालिका महक कोहली को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। एसडी कॉलेज में बीबीए की छात्रा महक कोहली का नाम गत दिनों सुलेख सिखाने के लिए इंडियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज किया गया था। उसे सबसे कम उम्र में सुलेख सिखाने के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा इंडियन बुक ऑफ रिकार्ड द्वारा महक कोहली को प्रशंसा पत्र भी प्रदान किया गया था। मंत्री विज ने बृहस्पतिवार को अपने आवास पर महक कोहली को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। महक कोहली की मां सोनिया कोहली ने बताया कि बेटी ने ऑनलाइन एवं ऑफलाइन सुलेख की विभिन्न शैलियों को कई राज्यों एवं शहरों के लोगों को पढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed