फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Instructions for investigation by forming SIT in the suicide case of married woman in Kaithal

कैथल में विवाहिता के आत्महत्या मामले में एसआईटी गठित कर जांच के निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Instructions for investigation by forming SIT in the suicide case of married woman in Kaithal
अंबाला। प्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने गुरुवार को अपने आवास पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की शिकायतें सुनीं और जांच के निर्देश दिए। कैथल से आए परिवार ने बेटी के आत्महत्या के मामले में कार्रवाई नहीं होने की शिकायत की। मंत्री विज को परिवार ने बताया कि उनकी बेटी का विवाह कुरुक्षेत्र में हुआ था। विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उनकी बेटी को परेशान करने लगे। इससे तंग आकर उनकी बेटी ने विवाह के नौ वर्ष बाद आत्महत्या कर सुसाइड नोट छोड़ा था। उनका आरोप था कि पुलिस ने इस मामले में केस तो दर्ज किया, मगर ससुराल पक्ष के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की। गृहमंत्री ने मामले में एसपी कुरुक्षेत्र को एसआईटी गठित कर जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसी प्रकार, पानीपत से आए व्यापारी ने गृहमंत्री को शिकायत देते हुए उसका कैश दो बार लूटने की शिकायत गृहमंत्री को दी। इस पर एसपी पानीपत को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसी तरह रायपुररानी से आए व्यक्ति ने जमीन पर कब्जा करने, रास्ता रोकने की शिकायत गृहमंत्री से की। मंत्री ने एसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए। यमुनानगर के साहिबपुरा गांव से आए लोगों ने पानी निकासी के लिए बेहतर व्यवस्था कराने की मांग की। विज ने डीसी यमुनानगर को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा शहजादपुर में दुकान में जबरन घुसकर मारपीट, पंचकूला में घर में घुसकर मारपीट, टांगरी नदी क्षेत्र की रहने वाले महिला ने मारपीट के आरोप लगाए और अन्य कई शिकायतें गृहमंत्री के समक्ष आई। इन पर विज ने अधिकारियों को कार्रवाई के दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed