फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Instructions for challan of those who spread garbageInstructions for challan of those who spread garbage

Ambala News: कूड़ा फैलाने वालों के चालान के निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Instructions for challan of those who spread garbageInstructions for challan of those who spread garbage
अंबाला सिटी। नगर निगम आयुक्त सचिन गुप्ता ने शहर में चल रहे विकास कार्यों के लिए अधिकारियों की बैठक ली। इसमें अधिकारियों को शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने बैठक में निर्देश दिए कि शहर में जितने भी शौचालय हैं, उनकी सफाई की जाए।
विज्ञापन

उनका नवीनीकरण किया जाए। कूड़ा गिराए जाने वाले सभी छोटे प्वाइंट को समाप्त किया जाए। जो व्यक्ति शहर में कूड़ा फैलाता पाया गया उनके चालान काटे जाएं। सभी पैलेस को कूड़ा न फैलाने जाने के लिए नोटिस दिया जाए। जो भी पैलेस गंदगी फैलाता पाया गया उसका चालान किया जाए।
विज्ञापन

दीवारों पर कराई जाए पेंटिंग
निगमायुक्त ने कहा कि शहर को सुंदर बनाने के लिए दीवारों पर स्वच्छता के बारे में पेंटिंग कराई जाए। शहरवासियों को जागरूक करें। सभी सड़कों की समय पर मरम्मत कराई जाए। सड़कों के चल रहे निर्माण कार्यों को समय पर पूरा किया जाए। इसी तरह पार्कों को साफ-सुथरा रखा जाए। सभी पार्कों की लाइट एवं साफ-सफाई के लिए बनाई गई कमेटियों से रिपोर्ट प्राप्त कर की जाए। शहर में माडल पार्क बनाने के लिए कार्य जल्द से किया जाए। महावीर पार्क में चल रहे निर्माण कार्य को जल्द पूरा कर कर लोगों के लिए खोला जाए। साथ ही नोका विहार का टेंडर लगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों की सफाई नाइट स्वीपिंग से कराएं
आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में गंदगी अधिक न फैले, इसके लिए शहर की सड़कों की सफाई नाइट स्वीपिंग के माध्यम से करवाई जाए। शहर के सभी मुख्य चौक पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं। पशु डेयरी मालिकों गोबर के निपटान के लिए गोबर गैस प्लांट लगाए व गोबर को नालियों में न बहाएं। मृतक पशुओं के उठान बारे टेंडर लगाया जाए। नगर निगम के सामुदायिक केंद्र की मरम्मत करवाई जाए व एसी लगवाए जाएं। साथ ही सोलर पैनल लगाने के लिए भी निर्देश दिए। इन सामुदायिक केंद्र की ऑनलाइन बुकिंग की जाए। इसके साथ ही जलभराव होने वाले एरिया को चिन्हित कर समस्या का समाधान किया जाए।

शिविर में आईं 10 शिकायतें
नगर निगम में समाधान शिविर में 10 शिकायत आईं। इनमें से आठ शिकायतों का समाधान किया गया। शिविर में आई शिकायतों का आयुक्त सचिन गुप्ता ने जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो भी शिकायत शिविर में आ रही हैं, उनका समाधान जल्द किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed