{"_id":"6599a61bfee8c7ae590415e8","slug":"instead-of-germany-they-were-rotated-to-other-countries-sit-will-tighten-the-noose-ambala-news-c-36-1-amb1001-16464-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: जर्मनी की जगह दूसरे देशों में घुमाया, एसआईटी कसेगी शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: जर्मनी की जगह दूसरे देशों में घुमाया, एसआईटी कसेगी शिकंजा
विज्ञापन
गृहमंत्री से गुहार लगाते एजेंट की ठगी के शिकार फरियादी। संवाद
अंबाला। साहब एजेंट ने उसे जर्मनी में वर्क वीजा पर भेजने के नाम पर छह लाख रुपये ठग लिए। पहले उसे जर्मनी भेजने का झांसा देकर रूस भेज दिया, वहां कुछ दिन रहने के बाद वापस आने को कहा। एजेंटों ने उसे श्रीलंका के रास्ते दुबई भेजा और झांसा दिया कि आगे जर्मनी जल्द भेजा जाएगा। दुबई में कुछ माह रहने के बाद उसे कजाकिस्तान भेजा, जहां पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
पुलिस ने बीते वर्ष जुलाई माह में डिपोर्ट करते हुए नई दिल्ली की फ्लाइट पर बैठा दिया। देश में आकर उसने जब एजेंटों से पैसे मांगे तो उसे धमकियां दी। ये जानकारी कैथल से आए फरियादी ने जब हरियाणा के गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को दी तो गृहमंत्री ने तुरंत एसआईटी को कार्रवाई के निर्देश दिए। गृहमंत्री शनिवार को अपने आवास पर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए लोगों की समस्याओं से सुन रहे थे।
इस दौरान कबूतरबाजी के एक अन्य मामले में यमुनानगर निवासी युवक को पुर्तगाल भेजने के नाम पर एजेंटों ने नौ लाख रुपये की ठगी की। युवक ने गृह मंत्री को बताया कि पुर्तगाल भेजने के लिए एजेंटों द्वारा वीजा उसे दिखाया गया, परंतु वह फर्जी था। इसी प्रकार कुरुक्षेत्र निवासी युवती ने बताया कि उसे स्टडी वीजा पर इंग्लैंड भेजने के नाम पर एजेंटों ने उससे 21 लाख रुपये की ठगी की, जो वीजा उसे दिया गया वह फर्जी था। वहीं कुरुक्षेत्र निवासी युवक ने बताया कि उसे अमेरिका भेजने के नाम पर 9.50 लाख रुपये की ठगी की गई।
विज्ञापन
आयकर विभाग में नौकरी के नाम पर ठगी
भिवानी से आए फरियादी ने विज को बताया कि भिवानी में उसे एक ठग ने आयकर विभाग में नौकरी के नाम पर उससे 21.65 लाख रुपये ठग लिए। इसके बाद न नौकरी लगी न पैसे वापस मिले। उसने भिवानी पुलिस थाने में केस दर्ज भी कराया, मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। गृह मंत्री ने मामले में स्टेट क्राइम ब्यूरो को जांच के निर्देश दिए हैं।
कैथल में हत्या, एसआईटी करेगी जांच
कैथल से आए फरियादी ने गृह मंत्री को बताया कि उसके बेटे की हत्या कुछ माह पूर्व हुई थी। पुलिस ने केस दर्ज किया, मगर अब तक न तो आरोपियों को पकड़ा गया और न ही सही तरीके से पुलिस ने जांच की है। गृहमंत्री ने एसपी कैथल को मामले की जांच के लिए अलग से एसआईटी गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी तरह कैथल से आई महिला ने पति के आत्महत्या मामले की जांच की गुहार लगाई। इस पर गृहमंत्री ने एसपी कैथल को पुनः जांच के निर्देश दिए। अंबाला के नारायणगढ़ से आई बुजुर्ग महिला ने बेटे द्वारा उसे घर से निकालकर घर पर ताला लगाने की शिकायत दी। इस पर मंत्री विज ने एसडीएम नारायणगढ़ को कार्रवाई के निर्देश दिए। गन्नौर से आए फरियादी ने उसके बेटे की हत्या मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने की शिकायत दी, इस पर गृहमंत्री अनिल विज ने मामले की पुनः जांच के निर्देश दिए। इसी तरह गृह मंत्री के समक्ष कई अन्य मामले आए, जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के दिशा निर्देश दिए।
अधिकारियों के खिलाफ होती है कार्रवाई
पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रदेशभर से गृह मंत्री अनिल विज के आवास पर जुटे फरियादियों के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि लोगों की शिकायतों पर उनका समाधान भी होता है, मगर कई बार वह संतुष्ट नहीं होते तो ऐसे में उनकी संतुष्टि करने का प्रयास किया जाता है तथा जनता की शिकायतों पर जो अधिकारी काम नहीं करते, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाती है।