{"_id":"62b0dfd6e72cce73cc1a3ac6","slug":"instead-of-400-us-dollars-the-thugs-took-away-2-lakh-50-thousand-rupees-of-newspaper-junk-ambala-news-knl112156951","type":"story","status":"publish","title_hn":"400 अमरीकी डॉलर की जगह अखबार की रद्दी थमा ठग ले गए 2 लाख 50 हजार रुपये.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
400 अमरीकी डॉलर की जगह अखबार की रद्दी थमा ठग ले गए 2 लाख 50 हजार रुपये.
विज्ञापन
अंबाला। माटा फुटवियर के दुकानदार से 400 अमरीकी डॉलर के नाम पर अखबार की रद्दी थमाकर दो लाख 50 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। महिला और दो ठगों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया है।
आरोप है कि एक माह पहले महिला जूतेे खरीदने के बहाने दुकान पर आई थी। उसने एक डॉलर दिखाने के बाद 400 अमरीकी डॉलर बेचने की बात कहते हुए दुकानदार को झांसे में ले लिया। करीब एक माह तक लगातार फोन करने के बाद दो ठगों ने दुकानदार को अंबाला शहर मंजी साहिब गुरुद्वारे के पास बुलाया और पैसे लेकर बैग में अखबार की रद्दी थमा दी। शिकायत पर थाना अंबाला सिटी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता विवेक माटा ने बताया कि वह गांव नन्हेड़ा का निवासी है। उनका माटा फुट वियर के नाम से ग्रेस होटल सदर बाजार अंबाला कैंट में जूतों की दुकान है। एक महीने पहले उनकी दुकान पर जूते खरीदने के लिए एक महिला आई। बातचीत करते हुए उसने बताया कि उसके पास अमरीकी डॉलर है, जिसे वह बेचना चाहती है। इसी दौरान महिला ने दुकानदार को एक डॉलर भी दिखाया। इसके बाद वह दुकान का विजिटिंग कार्ड अपने साथ ले गई। इसके 3-4 दिन बाद उसके मोबाइल पर महिला की कॉल आई और वह कहने लगी की अमरीकी डॉलर बेचने हैं। यह सुनकर दुकानदार ने मना कर दिया। इसके बाद भी महिला के डॉलर बेचने को लेकर बार-बार फोन आते रहे। सोमवार की सुबह उसके मोबाइल पर एक लड़के की कॉल आई, जिसने कहा कि उसकी बहन की दुकानदार से अमरीकी डालर बेचने की बात हो रखी है। बोला कि आप मंजी साहिब गुरुद्वारा के पास आ जाओ। हम वहीं पर 20 रुपये वाले 400 अमरीकी डॉलर 2 लाख 50 हजार में बेच देंगे। इसके बाद दुकानदार अपने भाई विकास माटा के साथ मंजी साहिब गुरुद्वारा पहुंच गए, जहां पर उन्हें वह लड़का मिला जो उन्हें कैथ माजरी में ले गया। यहां पर एक लड़का और मिला। इसके बाद उन दोनों लड़कों ने दोनों दुकानदार भाइयों से दो लाख पचास हजार रुपये ले लिए और उन्हें एक बैग दिया। कहा कि इस बैग में अमरीकी डॉलर हैं। जब वह बैग को खोलकर चेक करने लगे। तभी दोनों लड़के मौके से रुपये लेकर फरार हो गए। जब उन्होंने बैग को खोलकर चेक किया तो उसमें से अखबारों की रद्दी निकली।
विज्ञापन
-------------