{"_id":"6ae65927f37d2ae7e0016ff4","slug":"inspired-to-walk-the-path-of-service-ambala-news-c-36-1-amb1002-172067-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सेवा के मार्ग पर चलने के लिए किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सेवा के मार्ग पर चलने के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन
अंबाला। गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज की एनसीसी गर्ल्स और बॉयज विंग तथा इतिहास विभाग की ओर से 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस दौरान कैडेट्स और विद्यार्थियों ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ ली। कॉलेज प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार पटेल का राष्ट्र के एकीकरण में योगदान अद्वितीय है। एनसीसी एएनओ डॉ. तृप्ति शर्मा और डॉ. धर्मवीर सैनी ने युवाओं को जाति, धर्म और क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर राष्ट्र सेवा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। संवाद
-- -- -- -- --
छात्राओं को राष्ट्रीय अखंडता का दिया संदेश
अंबाला। आर्य कॉलेज की एनएसएस यूनिट और एनएमबीए सैल द्वारा सरदार पटेल की जयंती पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्राओं ने डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से 560 से अधिक रियासतों के एकीकरण के इतिहास को जाना। प्राचार्या डॉ. अंजु बाला ने छात्राओं को देशभक्ति और राष्ट्रीय अखंडता का संदेश दिया। इसके साथ ही नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक, पोस्टर मेकिंग और स्लोगन लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें 120 विद्यार्थियों ने भाग लेकर समाज को नशा मुक्त और स्वस्थ बनाने का दृढ़ संकल्प लिया। संवाद
रंगोली में लवप्रीत और दीया-सज्जा में काजल प्रथम
अंबाला सिटी। देव समाज कॉलेज फॉर गर्ल्स में यूथ वेलफेयर सोसाइटी, एनएसएस और गृह विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हरियाणा दिवस और दीपावली का पर्व मनाया गया। छात्राओं ने रंगोली और दीया-सज्जा प्रतियोगिताओं में कला का शानदार प्रदर्शन किया। प्राचार्या मुक्ता अरोड़ा ने छात्राओं को अपनी जड़ों और परंपराओं से जुड़े रहने का संदेश दिया। रंगोली में लवप्रीत और दीया-सज्जा में काजल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो. पूनम रानी और प्रो. कीर्ति गुप्ता ने निभाई। संवाद
विज्ञापन
देश की प्रगति में सक्रिय योगदान देने का आह्वान
अम्बाला। सोहन लाल डीएवी शिक्षा महाविद्यालय में स्वच्छ भारत अभियान के तहत विद्यार्थियों ने परिसर की साफ-सफाई कर स्वस्थ वातावरण का संकल्प लिया। समन्वयक डॉ. निरुपमा कोहली और प्राचार्या डॉ. पूजा ने छात्रों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। वहीं, जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। प्राध्यापिका पूनम गुप्ता ने सभी को राष्ट्र की एकता और अखंडता की शपथ दिलाई। प्रधानाचार्या उमा मलिक ने विद्यार्थियों को देश की प्रगति में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। संवाद