फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Inspector's job is to check, but he is managing the bus station

Ambala News: इंस्पेक्टर का काम चेकिंग का, संभाल रहे बस अड्डा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Inspector's job is to check, but he is managing the bus station
अंबाला। अंबाला डिपो किसी को भी किसी पद पर बैठा सकती है। ऐसा ही एक मामला नारायणगढ़ और छावनी के बस अड्डों से जुड़ा सामने आया है।
विज्ञापन

इन दोनों पर बसों में चेकिंग का काम करने वाले इंस्पेक्टरों को संस्थान प्रबंधक लगाकर काम चलाया जा रहा है। जबकि यह कार्य मूल रूप से संस्थान प्रबंधक का है। ऐसी स्थिति पर रोडवेज प्रशासन कर्मचारी न होने की बात कह कर पल्ला झाड़ ले रहा है। जबकि इंस्पेक्टरों की कमी से बसों में चेकिंग भी अब नाम मात्र की रह गई है।
ये होते हैं संस्थान प्रबंधक के काम
बस अड्डे पर बसों की देखरेख, बसों का सुचारू रूप से संचालन करवाना, साफ सफाई का प्रबंध करवाना, काउंटर पर निगरानी रखना, यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो उसका ध्यान रखना, सुरक्षा के इंतजाम देखना, बसों के रूट चेक करना आदि संस्थान प्रबंधक द्वारा देखे जाते हैंं।
विज्ञापन

पिछले साल हो गई थी पोस्ट खाली
पिछले साल नारायणगढ़ बस अड्डे से और एक महीना पहले अंबाला छावनी बस अड्डा से संस्थान प्रबंधक का ट्रांसफर हो गया था। दोनों ही जगह पर किसी भी संस्थान प्रबंधक को नियुक्त नहीं किया। तब से लेकर अब तक दोनों बस अड्डाें पर इंस्पेक्टर की डयूटी लगाई गई है। जो संस्थान प्रबंधक का काम देख रहे हैं। इसी महीने स्टेनो से संस्थान प्रबंधक बने रविंद्र शर्मा को अंबाला सिटी बस अड्डे पर लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह रोडवेज चला रहा काम
नारायणगढ़ बस अड्डे पर लंबे समय से अजय संस्थान प्रबंधक का कार्यभार देख रहे थे। पिछले साल उनका ट्रांसफर चंडीगढ़ में कर दिया। इसके बाद से नारायणगढ़ बस स्टैंड पर संस्थान प्रबंधक का पद खाली हो गया। कुछ समय बाद बस अड्डे पर इंस्पेक्टर अशोक की डयूटी लगा दी गई। इसी तरह से अंबाला छावनी बस अड्डे पर भी लंबे समय से अजीत सिंह संस्थान प्रबंधक का कार्यभार देख रहे थे। लेकिन पिछले महीने अजीत सिंह का जींद में ट्रांसफर कर दिया। तब से इंस्पेक्टर करण सिंह छावनी बस अड्डा का कार्यभार देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed