फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Inspection of examination centers, action will be taken on complaint

Ambala News: परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, शिकायत पर होगी कार्रवाई

Wed, 05 Mar 2025 01:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Inspection of examination centers, action will be taken on complaint
अंबाला सिटी। बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडीसी और एसडीएम शहर दर्शन कुमार ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। एडीसी ने पीकेआर जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोहन लाल गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी और आर्य स्कूल का जायजा लिया।
विज्ञापन

सभी जगहों पर परीक्षा सुचारू रूप से चल रही थी, कही पर भी कोई दिक्कत या शिकायत प्राप्त नहीं है। उन्होंने निरीक्षण के दौरान संबंधित परीक्षा केंद्र और अन्य को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा के तहत यदि किसी की कोई कोताही या लापरवाही सामने आई, चाहे वह ऑफिशियल है या अन्य कोई है नियमानुसार तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने बलाना और दुराना गांव में परीक्षा केन्द्रों का जायजा लिया और मौके पर उपस्थित सेंटर अधीक्षक से यहां पर चल रही परीक्षा के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि परीक्षा के तहत किसी प्रकार की कोई समस्या तो नहीं है उस बारे भी उनसे जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाओं के लिए डीसी अजय सिंह तोमर ने कहा कि जिले में दसवीं और बारहवीं की जो परीक्षाएं चल रही हैं वह नकलरहित और पारदर्शी तरीके से होनी चाहिए। परीक्षा के दृष्टिगत जिन कर्मचारियों व अधिकारियों की ड्यूटी लगी हुई है वे अपनी डयूटी को पूरी सजगता के साथ करना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि परीक्षाओं के दृष्टिगत अतिरिक्त उपायुक्त को नोडल अधिकारी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed