फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Innocent child made victim of lust

Ambala News: मासूम को बनाया हवस का शिकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
Innocent child made victim of lust
अंबाला शहर के रेलवे स्टेशन के पास कार्रवाई करती हुई जीआरपी व पुलिस की टीम। संवाद
अंबाला। पराठा खिलाने के बहाने एक्टिवा सवार ने 10 वर्षीय बच्ची को हवस का शिकार बना लिया। उसने दो घंटे बाद बच्ची रोती-बिलखती परिजनों के पास पहुंची और आपबीती सुनाई। बच्ची के साथ हुई घिनौनी हरकत से परिवार में हाहाकार मच गया।
विज्ञापन

इसके बाद बच्ची को अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। वहीं, इस मामले में जीआरपी ने भी एक्टिवा सवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं और मुखबिरों की सहायता से काली एक्टिवा सवार व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

जीआरपी को दी शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि वह गुब्बारे बेचने का काम करती है और उसका पति मजदूरी करता है। शनिवार देररात जब वह शहर रेलवे स्टेशन के पास खाना बना रही थी तो एक 25 वर्षीय युवक आया और बच्चों को पराठा खिलाने के लिए कहने लगा, लेकिन उसने मना कर दिया। इसके बाद वह अपने काम में व्यस्त हो गई तो मौका देखकर एक्टिवा सवार उसके छोटे बेटे-बेटी को एक्टिवा पर बैठाकर ले गया। करीब दो घंटे बाद उसकी बेटी शहर रेलवे स्टेशन के अंडर पास के पास घायल अवस्था में मिली। घायल अवस्था में शनिवार रात 12 बजे नाबालिग को शहर नागरिक अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है। नाबालिग अभी कुछ भी बताने की हालात में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाल कल्याण समिति ने दी मदद
इस मामले पर संज्ञान लेते हुए बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष रंजीता सचदेवा ने तुरंत ही एमडीडी इंडिया के सदस्यों को नाबालिग की मदद करने के लिए निर्देश दिए। फिलहाल बाल कल्याण समिति द्वारा नाबालिग को कुछ आर्थिक मदद भी दी गई है, जिससे कि उसके उपचार में किसी भी प्रकार की कोई कमी न रहे।

रोजी कमाने आए थे अंबाला

नाबालिग के माता पिता का कहना है कि वे दो वर्ष पहले ही राजस्थान से अंबाला अपने रोजगार के लिए आए थे। पहले वे अंबाला छावनी में रहते थे। दो दिन पहले वह अंबाला शहर में आए थे। अंबाला शहर में परिवार गुब्बारे बेच कर ही अपना पेट पाल रहा है।


वर्जन

10 वर्षीय बच्ची से अंबाला सिटी रेलवे स्टेशन की सीमा में दुष्कर्म हुआ है। बच्ची की माता के बयान पर एक्टिवा सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बच्ची बयान देने की हालत में नहीं है। रेलवे रोड पर बने एक होटल की सीसीटीवी फुटेज खंगाली है, लेकिन उसमें आरोपी जिस एक्टिवा से नाबालिग को ले जा रहा था, उसकी पहचान नहीं हो पाई। आरोपी की धरपकड़ के लिए मुखबिरों की सहायता ली जा रही है।
धर्मवीर सिंह, प्रभारी जीआरपी, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed