{"_id":"62d5c7b9eb70e634852083e7","slug":"injured-in-brick-attack-dies-after-seven-days-ambala-news-knl115080082","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटपाथ पर सो रहे दो व्यक्तियों पर ई्टं से हमला एक की मौत दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटपाथ पर सो रहे दो व्यक्तियों पर ई्टं से हमला एक की मौत दूसरा घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात दिन पहले फुटपाथ पर सो रहे दो लोगों पर ईंटों से हमला कर जख्मी कर दिया गया था। जिनमें से एक की मौत हो गई। मृतक मूकबधिर है। मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपो को मंगलवार कोर्ट में पेश किया जाएगा।
थाना कैंट पुलिस को दी शिकायत में चिड़ीमार मोहल्ला निवासी 54 वर्षीय गोपाल कृष्ण ने बताया कि 10 जुलाई की रात को वह गुरु नानक नगर रामबाग रोड वासी बल्ली के साथ नमस्ते चौक अंबाला कैंट के पास फुटपाथ पर सो रहा था। इस दौरान रात करीब सवा 12 बजे एक लड़का आया। उसने दोनों पर डंडे से प्रहार किया। इसी दौरान बल्ली ने बचाव में पास में पड़ी हुई ईंट को उठाकर उस लड़के को दे मारी, जिसके बाद यह लड़का वहां से भाग गया। इसके थोड़ी देर बाद वह लड़का दोबारा वहां आया। आते ही आरोपी युवक ने दोनों पर ईंट से हमला कर दिया, जिसकी वजह से वह दोनों जख्मी हो गए। लोगों की भीड़ वहां जमा होते देख आरोपी फरार हो गया। इसके बाद दोनों घायलों को राहगीरों ने अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने घायलों का इलाज शुरू किया। बताया गया है कि उक्त घटनाक्रम में घायल शिकायतकर्ता गोपाल कृष्ण अपनी पट्टी कराने के बाद अस्पताल से बिना बताए चला गया था और अपने तौर पर बल्ली का पता करता रहा, लेकिन इलाज के दौरान बल्ली की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने अजय निवासी रामबाग रोड ने अजय के खिलाफ सात दिन बाद मामला दर्ज कर आरोपी को काबू किया।