{"_id":"6614711cd21a54d35400cf87","slug":"initial-investigation-found-navdeeps-contacts-with-separatists-abroad-ambala-news-c-36-1-amb1002-121218-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: शुरुआती जांच में नवदीप के विदेशों में अलगाववादियों से मिले संपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: शुरुआती जांच में नवदीप के विदेशों में अलगाववादियों से मिले संपर्क
विज्ञापन
अंबाला। मोहाली से पकड़े किसान नेता नवदीप जलबेड़ा भले ही जेल में हो। मगर उनकी मुश्किलें आगे भी जारी रह सकती हैं। इसके कारण कारण से उनका अलगाववादियों से संबंध पुलिस को मिल गया है। यही कारण है कि नवदीप के फोन को फॉरेंसिक लैब मधुबन में जांच के लिए भेजा है।
दरअसल, पुलिस ने मोहाली से पकड़ने के बाद नवदीप को तीन दिनों की रिमांड पर रखा था। इस दौरान नवदीप से गहनता से पूछताछ की गई थी। इसके साथ ही उसके पास से बरामद हुए फोन को भी जांचा गया था। शुरुआती जांच में पुलिस को कुछ अलगाववादियों से संबंध मिले हैं। यह लोग विदेशों में रहकर नवदीप के संपर्क में चल रहे थे। हालांकि पुलिस अभी मामले की और गहनता से जांच कर रही है। इसमें पता लगाया जा रहा है कि नवदीप के संपर्क में ऐसे कौन-कौन अलगाववादी हैं जो उससे ऐसे कार्य करा रहे थे और उनकी कहां तक भूमिका थी।
इस मामले में पहले ही पुलिस विदेशी फंडिंग आदि के एंगल से जांच कर रही थी। अब अलगाववादियों से जुड़ा यह नया तथ्य सामने आया है। एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने बताया कि अभी शुरुआती जांच में कुछ अलगाववादियों से संपर्क मिला है। हम गहनता से जांच करा रहे हैं। मोबाइल डाटा को लैब में जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन
किसान नेता 10 को करेंगे रेल रोको आंदोलन
हरियाणा पंजाब की सीमा पर मौजूद शंभू बॉर्डर पर किसानों का प्रदर्शन जारी है। अभी तक किसान मजदूर मोर्चा ने मंगलवार को रेल रोको आंदोलन करने का निर्णय लिया था। मगर अब किसान नेताओं की तरफ से बताया जा रहा है कि इसे आगे बढ़ा दिया गया है। सरवन सिंह पंधेर ने एक वीडियो जारी कर बताया कि उनकी मांग थी कि हरियाणा में जो किसान गिरफ्तार किए हैं उन्हें छोड़ा जाए। इसके लिए सरकार ने भी बात करने का प्रस्ताव दिया है। इस बैठक में क्या निकलता है यह देखा जाएगा। ऐसे में अब मंगलवार के स्थान पर बुधवार को शंभू बॉर्डर पर रेल रोको आंदोलन करेंगे।