{"_id":"690118f0e3ebdbbd290289da","slug":"information-will-be-available-on-the-lines-of-trains-lcd-installed-at-bus-stand-ambala-news-c-36-1-sknl1003-152030-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: ट्रेन की तर्ज पर मिलेगी जानकारी, बस स्टैंड पर लगाई एलसीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: ट्रेन की तर्ज पर मिलेगी जानकारी, बस स्टैंड पर लगाई एलसीडी
Wed, 29 Oct 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Wed, 29 Oct 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
संदीप कुमार
अंबाला। ट्रेन की तर्ज पर अब बसों की आवाजाही की सटीक जानकारी यात्रियों को मिल सकेगी। इसके लिए अंबाला छावनी के बस स्टैंड पर पहली बार एलसीडी स्क्रीन लगाई गई है, जो बसों की सही जानकारी उपलब्ध कराएगी।
इस स्क्रीन में दिखेगा कि कौन सी बस कहां पर और किस बस अड्डे से होते हुए छावनी बस स्टैंड पर किस काउंटर पर पहुंचेगी। इस दौरान इस स्क्रीन पर बस नंबर से लेकर, समय सारणी और काउंटर नंबर तक के बारे में पता चल सकेगा।
इसके अलावा बस अगर देरी से चल रही है तब भी इसकी जानकारी डिस्प्ले पर आ जाएगी। अंबाला छावनी के बस स्टैंड पर इस एलईडी स्क्रीन को पॉयलट फेज में लगाया गया है, अगर प्रयोग सफल रहा तो अन्य बस स्टैंड पर भी इसे लगाया जाएगा।
विज्ञापन
अक्सर देखा गया है कि बस अड्डों पर यात्री बसों की इंतजार में बैठे रहते हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा अब यात्रियों को एकदम सही जानकारी मिलेगी। इसके माध्यम से यात्री आराम से सफर का आनंद ले सकेंगे।
बार बार पूछताछ केंद्र पर जाने से भी छुटकारा मिलेगा। कई यात्री बसों की जानकारी लेने के लिए बार बार पूछताछ केंद्र पर जाते हैं वहां से भी ठीक जानकारी नहीं मिलती।
इन रूटाें की समय सारणी होनी है अपडेट : दिल्ली कश्मीरी गेट- चंडीगढ़ सेक्टर-17 वाया अंबाला कैंट, करनाल ओल्ड- चंडीगढ़ सेक्टर-17 वाया अंबाला कैंट काउंटर नंबर 24, चंडीगढ़ सेक्टर-17 से अंबाला सिटी वाया अंबाला कैंट काउंटर नंबर 24, वल्लभगढ़-पंचकूला वाया अंबाला कैंट काउंटर नंबर 5, चंडीगढ़ सेक्टर-17- रेवाड़ी वाया अंबाला कैंट काउंटर नंबर 20, आईएसबीटी- पटियाला वाया अंबाला कैंट, राजपुरा काउंटर नंबर 46, चंडीगढ़- दिल्ली वाया अंबाला कैंट काउंटर नंबर 16, चंडीगढ़ सेक्टर-17-सोनीपत वाया अंबाला कैंट काउंटर नंबर 22, कोशली- चडीगढ़ सेक्टर 17 वाया अंबाला कैंट काउंटर नंबर 9, चंडीगढ़- यमुनानगर वाया अंबाला कैंट काउंटर नंबर 21। संवाद