फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Information and information will lead to mental development

सूचनाओं और जानकारी से होगा मानसिक विकास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Information and information will lead to mental development
अंबाला। आर्य गर्ल्स कॉलेज के प्रांगण में नॉन टीचिंग स्टाफ सदस्यों के लिए संकाय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनुपमा आर्य के मार्गदर्शन में हुआ। उन्होंने कहा कि संकाय प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जानकारी और सूचनाओं को एकत्रित कर इसके लाभ को सभी तक पहुंचाना है, इससे स्टाफ सदस्यों का मानसिक विकास होगा।
विज्ञापन

जसपाल सिंह ने बैंकिंग संबंधी जानकारियां स्टाफ सदस्यों को उपलब्ध कराई। उन्होंने बैंकों की नई स्कीमों पीपीएफ, सेविंग अकाउंट, करंट अकाउंट, आरडी, एफडी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे अपने अकाउंट को हैकर्स से बचा सकते हैं। उन्होंने ऑनलाइन ट्रांजेक्शन पर विशेष ध्यान देने की बात कही और फ्रॉड से बचने के लिए समाधान भी बताए।
विज्ञापन

इसी श्रृंखला में प्रो. ममता जैन, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष ने ‘संचार कौशल व लेखन’ के विषय पर स्टाफ सदस्यों को अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि बोलचाल की कला व लेखन कला संचार व्यवस्था में मुख्य भूमिका निभाती है। उन्होंने बोलने की स्पष्टता पर विशेष ध्यान रखने की बात कही। उन्होंने कहानी के माध्यम से बोलने व लिखने की विधि से स्टाफ सदस्यों को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान फूड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट, कुरुक्षेत्र से प्रीतम सिंह ने स्वयं रोजगार से संबंधी विचार प्रकट किए। उन्होंने महिलाओं से संबंधित रोजगार के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने नींबू, आंवला, मिर्च, करेला, अदरक के अचार बनाकर या फलों के मुरब्बे तैयार करना, आलू के चिप्स बनाना, फलों का जूस बनाना आदि महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि आप यह स्वयं रोजगार अपने आसपास लोगों के साथ साझा करें, ताकि सभी इसका लाभ उठा सकें। इस अवसर पर कमलेश गोयल, सोहन लाल, संदीप कुमार, रश्मि, मुकेश कुमार, रणजीत सिंह, रवींद्र कुमार, लक्ष्मण सिंह, श्याम सुंदर, राजकुमार, विंध्याचल, प्रीति, सीमा रानी तथा रेखा रानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed