फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Information about the arrival of CM, farmers reached Teplan with black flags

सीएम के आने की सूचना, तेपलां में काले झंडे लेकर पहुंचे किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Information about the arrival of CM, farmers reached Teplan with black flags
अंबाला/ साहा। भाजपा की नव गठित जिला कार्यकारिणी की बैठक से पहले साहा के नंदलाल गीता विद्या मंदिर स्कूल तेपलां के बाहर जमकर बवाल हुआ। किसानों को सूचना मिली थी कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आ रहे हैं। इसीलिए सुबह 9 बजे ही किसान काले झंडे लेकर मौके पर पहुंच गए। इसके बाद किसानों ने अंबाला से साहा आने वाले रास्ते को पूरी तरह से जाम कर दिया। हालांकि साहा से जाने वाले राहगीरों को नहीं रोका गया।
विज्ञापन

काले झंडे लेकर पहुंचे किसानों ने प्रदेश सरकार के पूर्व विधायक राजवीर बराड़ा के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। हालांकि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पहुंचने का कोई कार्यक्रम नहीं था। केवल गृहमंत्री अनिल विज, सांसद रतनलाल कटारिया और शहर विधायक असीम गोयल सहित अन्य पदाधिकारियों को आना था। लेकिन किसानों के विरोध के चलते सांसद रतनलाल कटारिया और शहर विधायक असीम गोयल नहीं आए। जबकि गृहमंत्री अनिल विज का स्वास्थ्य दो दिनों से ठीक नहीं होने के कारण वह शामिल नहीं हो सके। मंत्री कमलेश ढांडा साहा पहुंची लेकिन रेस्ट हाउस में बैठने के बाद लौट गई। सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक किसानों का प्रदर्शन चला। इस दौरान किसानों ने कार्यक्रम में जाने की जिद्द भी की लेकिन भारी पुलिस बल ने इसके लिए अनुमति नहीं दी। इसी को लेकर धक्का-मुक्की भी हुई। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान मलकीत सिंह, गुलाब सिंह जलबेहड़ा, विक्रम वजीदपुर, रणजीत सिंह, बलविन्द्र सिंह व महिन्द्र सिंह ने की।
विज्ञापन

विरोध के बीच हुई बैठक में किसानों के प्रति निंदा प्रस्ताव किया पास
किसानों के विरोध के बीच भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला अध्यक्ष राजेश बतौरा की अध्यक्षता में नंदलाल गीता विद्या मंदिर तेपला में हुई। प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल, जिला अंबाला प्रभारी यमुनानगर से विधायक घनश्यामदास अरोड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे। किसान संगठनों द्वारा पार्टी के मुख्यमंत्री व मंत्रियों के खिलाफ की जा रही गलत टिप्पणी के विरोध में निंदा प्रस्ताव जिला परिषद चेयरमैन सुरेंद्र राणा ने पढ़कर पेश किया। कहा कि पंजाबी समुदाय का देश की तरक्की में अहम योगदान है। उनके ऊपर की गई टिप्पणी को भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेगा। पूरी कार्यकारिणी ने हाथ खड़े कर निंदा प्रस्ताव का समर्थन किया। मौके पर जिला कार्यकारिणी के सदस्य जिला पदाधिकारी व मंडलों के अध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed