फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Passengers will get information about canceled trains on mobile

खुशखबरी: यात्रियों को मोबाइल पर मिलेगी रद्द ट्रेनों की सूचना, इसके लिए आरक्षण फार्म में देना होगा फोन नंबर

Fri, 29 Oct 2021 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अंबाला
अमर उजाला ब्यूरो, अंबाला Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 29 Oct 2021 01:15 AM IST
सार

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अगर अब किसी दुर्घटनावश या अन्य कारणों से ट्रेन रद होती है, तो यात्रियों को मोबाइल पर मैसेज आ जाएगा। क्योंकि रेलवे ने अपनी सूचना प्रणाली में बड़ा बदलाव कर दिया है। इसके लिए शर्त रखी गई है कि टिकट बुकिंग के समय जो आरक्षण फार्म आप भर रहे हैं, उसमें अपना मोबाइल नंबर उपलब्ध करवाना होगा।

विज्ञापन
Passengers will get information about canceled trains on mobile
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रेल हादसा या किसी अन्य कारणों से ट्रेन अचानक निरस्त होती है या फिर मार्ग में परिवर्तन होता है, तो इसकी जानकारी तुरंत यात्री के मोबाइल पर संदेश के माध्यम से मिलेगी। रेलवे ने इस सुविधा को जल्द शुरू करने का फैसला किया है। इसके लिए रेलवे के क्रिस सिस्टम यानी रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र में बदलाव किया जा रहा है। उम्मीद है कि नवंबर के पहले हफ्ते से यात्रियों को यह सुविधा मिलने लगेगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-रेवाड़ी सामूहिक दुष्कर्म कांड: थोड़ी देर बाद सुनाई जाएगी तीनों दोषियों को सजा, पांच आरोपी किए गए हैं बरी
विज्ञापन


तुरंत भेज दिया जाएगा संदेश
सूत्रों के अनुसार रेलवे ने इसका ट्रायल कर लिया है। इसका फायदा सिर्फ उन्हीं यात्रियों को मिलेगा, जो टिकट बुकिंग के समय आरक्षण फार्म में अपना मोबाइल नंबर दर्ज कराएंगे। सुविधा के तहत दो घंटे से ज्यादा ट्रेन के लेट होने पर, मार्ग में परिवर्तन होने या फिर किसी अन्य वजह से ट्रेन के निरस्त होने पर यात्री के पंजीकृत मोबाइल पर तुरंत संदेश भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी यह है सुविधा
रेलवे ने यात्री सुविधाओं के तहत मौजूदा समय में सिर्फ एक हेल्पलाइन नंबर 139 का संचालन किया हुआ है। इसी पर यात्रियों की सभी समस्याओं का समाधान किया जाता है, चाहे वह सुरक्षा को लेकर हो या फिर अन्य किसी परेशानी को लेकर। यात्री इसी हेल्पलाइन के माध्यम से ही ट्रेनों के आवागमन और पीएनआर स्टेटस की जानकारी भी हासिल करते हैं। वहीं, जरूरत पड़ने पर यात्री रेलवे की वेबसाइट का भी इस्तेमाल करते है।

ये भी पढ़ें-फतेहाबाद: गांव अहरवां के पास बहादुरगढ़ से बठिंडा तक बिछाई गई भारत पेट्रोलियम की पाइप लाइन से तेल चोरी

ट्रेनों से संबंधित अधिकांश संदेश यात्रियों के रजिस्टर्ड मोबाइल पर भेजे जा रहे हैं। अब यदि यात्रा तिथि वाले दिन कोई दुर्घटना होती है, किसी अन्य कारण से ट्रेन का मार्ग परिवर्तित होता है या फिर ट्रेन निरस्त होती है, तो इसकी जानकारी भी संदेश के माध्यम से यात्रियों को जल्द भेजी जाएगी।
-वीके पूरवाल, सह प्रवक्ता, उत्तर रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed