फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Inflation is hurting the transport business

Ambala News: ट्रांसपोर्ट बिजनेस को नुकसान पहुंचा रही है महंगाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 03:09 AM IST
विज्ञापन
Inflation is hurting the transport business
अंबाला। महंगाई के कारण मंदी की मार झेल रहे ट्रांसपोर्ट बिजनेस की हालत दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। महंगे होते जा रहे टायर से लेकर, डीजल, टैक्स इंश्योरेंस और रिश्वतखोरी के मकड़जाल में फंसे ट्रक मालिक और ट्रांसपोर्टर की हालत भी किसानों के जैसी होती जा रही है। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन अंबाला के पदाधिकारियों ने बताया कि देशभर में ट्रांसपोर्ट का बिजनेस पिछले काफी समय से मंदी की मार झेल रहा है तथा विभिन्न तरह की समस्याओं के चलते उसे रफ्तार नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

मंदी की मार से ट्रांसपोर्ट का व्यापार धीरे धीरे खत्म हो रहा है, जो थोड़ा बहुत काम है उससे ट्रासंपोर्टर के न तो खर्चे पूरे हो रहे हैं और न ही गाड़ियों की किस्तें निकल रही हैं। ज्यादातर ट्रांसपोर्टर बड़ी मुश्किल से अपनी गाड़ियों की किस्तें चुका रहे हैं, फिर भी फाइनेंसर गाड़ियों को उठाकर ले जाते हैं। हर बजट में गाड़ी के टायर इंश्योरेंस महंगे होते जा रहे हैं, टोल टैक्स दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। डीजल कम होने का नाम नहीं ले रहा जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में डीजल की कीमतें निम्न स्तर पर हैं फिर भी डीजल कम नहीं हो रहा है, ट्रासंपोर्टर एसोसिएशन को सरकार से उम्मीद है कि केंद्र सरकार जल्द ही डीजल की कीमतों में कटौती करें या फिर राज्य सरकार वेट कम करके डीजल की कीमतों कम करें।
विज्ञापन


मंदी सबसे अधिक मार ट्रांसपोर्ट व्यवसाय पर
मंदी की मार में सबसे ज्यादा ट्रांसपोर्ट का बिजनेस पिस रहा है, जो थोड़ा बहुत काम है उससे ट्रासंपोर्टर के न तो खर्चे पूरे हो रहे हैं और न ही गाड़ियों की किस्तें, जबकि उनकी एक-एक गाड़ी की किस्त 65 हजार रुपए है।अगर सरकार ने समय रहते ट्रांसपाेर्ट बिजनेस पर ध्यान नहीं दिया, तो वह दिन दूर नहीं जब यह बिजनेस बस नाम का रह जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान संजीव पराशर, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन अंबाला।

पहले की अपेक्षा घटा भाड़ा
पहले अंबाला से अहमदाबाद का भाड़ा 26 हजार रुपये था। लेकिन अब मार्केट मंदी होने व काम होने के कारण अब यह भाडा साढे़ 23 हजार रूपये से लेकर 24 हजार रुपये है।

सचिव पवन परमार, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन अंबाला।

गाड़ी पर नहीं रख पा रहे हैं परिचालक
महंगाई के कारण वह गाड़ी पर कंडक्टर नहीं रख पा रहे हैं। इसके कारण रास्ते में नाके पर पुलिस कर्मी कभी ड्राइवर से वर्दी, जूते, व कभी कंडक्टर के बारे में पूछते हैं जबकि एक कंडक्टर की सैलरी ही 15 हजार रुपये है। इसलिए कई बार ड्राइवर को गाड़ी पर बिना कंडक्टर के ही भेजने को मजबूर हैं।
कोषाध्यक्ष जसवीर मोर, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन अंबाला।

बढ़ गए हैं टायर के दाम

टायरों के दाम पहले की अपेक्षा काफी बढ़ गए हैं। पहले एक जोड़ी टायर 18 हजार रुपये में आ जाता था। अब वहीं एक जोड़ी टायर 24 हजार रुपये में आ रहे हैं।
महेंद्र शर्मा, कार्यकारिणी मेंबर, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन अंबाला।
--------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed