फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Industry Minister listened to the demands of businessmen

Ambala News: उद्योग मंत्री ने सुनीं कारोबारियों की मांगें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Industry Minister listened to the demands of businessmen
किंगफिशर में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित कार्यक्रम में संबो​धित करते मंत्री राव नरबीर सिंह।स
अंबाला सिटी। किंगफिशर पर्यटन स्थल में बुधवार को लघु उद्योग भारती की ओर से उतर क्षेत्रीय सम्मेलन आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में उद्योग, पर्यावरण और वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने तथा विश्व की तीसरी अर्थ व्यवस्था बनाने में उद्यमियाें के साथ अन्य लोगों का अहम योगदान होगा। मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि उद्योग जगत से जुड़े उद्यमियों ने भी अपना योगदान देते हुए सरकार बनाने में अपना योगदान दिया है। उन्होंने उद्यमियों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों पर काम किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर अध्यक्ष शुभ आदेश मित्तल ने बताया कि कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती की ओर से कुछ मांगें रखी गई हैं। इसमें उन्होंने कहा कि हरियाणा में लगभग ढ़ाई लाख एमएसएमई उद्योग हैं, जोकि अनधिकृत क्षेत्र में है उन्हें अधिकृत किया जाए। अंबाला में इसके तहत मढौर, धूलकोट और अन्य शामिल हैं। इसके साथ ही कारोबारी प्रदूषण के नियमों में भी राहत की मांग करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने किंगफिशर पर्यटन स्थल के परिसर में सीएसआर द्वारा लगाई गई प्रर्दशनी का अवलोकन भी किया। इस मौके पर उनके साथ मेयर शैलजा सचदेवा, पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल नन्यौला, भाजपा जिला अध्यक्ष मंदीप राणा व अन्य उपस्थित रहे।

सीएम नायब की कर गए तारीफ

मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि नायब सिंह सैणी हरियाणा के 11 वें मुख्यमंत्री हैं। उनका सौभाग्य है कि उन्होंने सात मुख्यमंत्रियों के साथ कार्य किया है। सातवीं बार वे कैबिनेट मंत्री बने हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बड़ी ही सादगी के व्यक्तित्व के स्वामी हैं। मुख्यमंत्री के पद पर आसीन होकर वह दिन रात जनहित के लिए कार्य करते हैं।


पर्यावरण संरक्षण के लिए करें कार्य

मंत्री ने उद्यमियों के साथ-साथ अन्य सभी से पर्यावरण संरक्षण के लिए मिलकर कार्य करने बारे कहा। उन्होंने कहा कि बढ़ता प्रदूषण हमारे लिए एक समस्या है। इस समस्या से निपटने के हमें आगे आना है, पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करना है। उद्यमी कोई ऐसा विकल्प देखें कि पैकेजिंग में प्रदूषण रहित समाधान मिल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed