फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Industrial Design Explained in College

Ambala News: काॅलेज में समझाया औद्योगिक डिजाइन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Industrial Design Explained in College
छावनी के गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज में पांच दिवसीय कार्यक्रम के चौथे सत्र का आयोजन किया। काॅले
अंबाला। गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज में बौद्धिक संपदा अधिकार विषय पर चल रहे पांच दिवसीय कार्यक्रम के चौथे सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एनआईटी कुरुक्षेत्र से आए त्रिलोकराज चौहान मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के शुभारंभ पर डॉ. शिखा जग्गी, डॉ. अमिता, डॉ. रवनीत कौर एवं प्रो. श्याम रहेजा ने मुख्य वक्ता को पौधा देकर उनका स्वागत किया। इस सत्र का मुख्य विषय औद्योगिक डिजाइन रहा। मुख्य वक्ता त्रिलोकराज चौहान ने सभी को विभिन्न प्रकार के औद्योगिक डिजाइन के बारे में बताया। कार्यक्रम के अंत में कॉलेज प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने मुख्य वक्ता का आभार जताया।
विज्ञापन

चुनाव में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित
अंबाला। जीएमएन कॉलेज के चुनावी साक्षरता प्रकोष्ठ और एनएसएस इकाइयों ने मतदान का अधिकार लोकतंत्र का स्तंभ विषय पर विस्तार वार्ता का आयोजन किया। इस वार्ता के वक्ता डॉ. केके पूनिया रहे। प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने युवाओं को चुनावी प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित किया। उन्होंने लोकतंत्र की सफलता के लिए मतदान के अधिकार के महत्व के बारे में बताया। डॉ. सरोज ने भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में महिलाओं के अधिकारों और भारतीय चुनाव आयोग की भूमिका को भी रेखांकित किया। संवाद
विज्ञापन

सूर्य नमस्कार गतिविधि का सफल आयोजन
अंबाला सिटी। जीएमएन कॉलेज में हर घर परिवार सूर्य नमस्कार अभियान के तहत चौथे दिन सूर्य नमस्कार गतिविधि का सफल आयोजन किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सूर्य नमस्कार न केवल शारीरिक व्यायाम है, बल्कि यह हमारे मानसिक और आध्यात्मिक विकास के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है। योग एक प्राचीन भारतीय परंपरा है, जो शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने का कार्य करती है। इस कार्यक्रम के संयोजक और कॉलेज के खेल विभाग के अध्यक्ष बृजेश कुमार ने कहा कि कॉलेज में इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य छात्रों को योग के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed