फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Indecent remarks made on the history of Rajput community, FIR registered

Ambala News: राजपूत समाज के इतिहास पर की अभद्र टिप्पणी, प्राथमिकी दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Indecent remarks made on the history of Rajput community, FIR registered
- रानी पदमावती के खिलाफ सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट
विज्ञापन

- समझाने गए समाज के प्रतिनिधियों पर हमले का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। सोशल मीडिया पर रानी पद्मावती और राजपूत समाज के इतिहास को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला बढ़ता जा रहा है। सेक्टर-9 थाना क्षेत्र में पोस्ट को लेकर उपजे विवाद के बाद पुलिस ने एक महिला, उसके पति और बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस को दी शिकायत में राजपूत यूथ ब्रिगेड से रितेंदर राणा और स्थानीय राजपूत सभा अंबाला से प्रदीप सिंह राणा ने बताया कि किरण नाम की महिला ने फेसबुक पर समाज की ऐतिहासिक धरोहर व रानी पद्मावती पर अभद्र टिप्पणी की थी। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, जब समाज के कुछ प्रबुद्ध लोग महिला को समझाने और पोस्ट हटाने का अनुरोध करने पहुंचे, तो आरोपी महिला, उसके पति और बेटे ने मिलकर उन पर हमला कर दिया। उन्हें जान से मारने की धमकी दी और उल्टा लूटपाट का केस दर्ज कराने की धमकी दी।
विज्ञापन

शिकायत में कहा गया है कि इस तरह की भड़काऊ और अमर्यादित टिप्पणियों से समाज में जातिगत विद्वेष और दंगे भड़काने की साजिश रची जा रही है। इससे क्षेत्र का सामाजिक ताना-बाना खतरे में पड़ सकता है। शिकायतकर्ताओं ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज
मामले में सेक्टर-9 थाना पुलिस ने विभिन्न समुदायों के बीच वैमनस्य को बढ़ावा देना 196(1), जान से मारने व धमकी देना 196(1), शांति भंग करने के इरादे से अपमानित करना 352 और लोक उपद्रव व घृणा फैलाने वाली सामग्री प्रसारित करने की धारा 353(1) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। जांच अधिकारी एसआई धर्मपाल ने बताया कि पुलिस टीम ने शिकायतकर्ताओं के साथ मौका-ए-वारदात का मुआयना किया है। साक्ष्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed