फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Indecency from the team of Municipal Corporation reached to catch the pigs, case registered against five

सूअरों को पकड़ने पहुंची नगर निगम की टीम से अभद्रता, पांच के खिलाफ मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
Indecency from the team of Municipal Corporation reached to catch the pigs, case registered against five
अंबाला। अंबाला शहर में सूअर पकड़ने गई नगर निगम की टीम और ठेकेदार के कर्मचारियों को विरोध का सामना करना पड़ा। एक परिवार के सदस्यों ने जमकर हंगामा किया और सरकारी ड्यूटी में बाधा डाली। इस दौरान टीम को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने चीफ सैनेटरी इंस्पेक्टर सुनील दत्त की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चीफ सैनेटरी इंस्पेक्टर सुनील दत्त ने बताया कि शहर की सड़कों पर घूमने वाले सुअरों को पकड़ने के लिए नगर निगम ने टेंडर निकाल रखा है और संबंधित ठेकेदार के कर्मचारी सूअरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया हैं। इस दौरान कई लोग पालतू सुअरों को भी दिन में बाहर छोड़ देते हैं। जो पूरे इलाके में गंदगी फैलाते रहते हैं। इन लोगों खिलाफ नगर निगम ने नोटिस जारी किए थे। रविवार को नगर निगम की टीम सूअर पकड़ने के लिए गई तो परिवार के लोगों ने टीम को बाहर रोक लिया। इसके बाद उन्होंने टीम का विरोध शुरू कर दिया और सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाई। पुलिस ने इस मामले में बबल, जाट, मंगत राम, राजेश व एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed