फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Increased monitoring of trains going to Prayagraj

Ambala News: प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों की बढ़ाई निगरानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Increased monitoring of trains going to Prayagraj
अंबाला। नई दिल्ली स्टेशन पर शनिवार रात हुए हादसे से सबक लेते हुए रेलवे अधिकारी सतर्क हो गए हैं। अंबाला कैंट से प्रयागराज की तरफ जाने वाली ट्रेनों की भी निगरानी बढ़ा दी गई है। इसके अलावा ट्रेन के संचालन के दौरान भी आरपीएफ पूरी तरह से चौकसी बरत रही है। इसके अलावा जिन रेलवे स्टेशनों से प्रयागराज की तरफ ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। वहां सुरक्षा बढ़ाते हुए अतिरिक्त आरपीएफ कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है ताकि नई दिल्ली जैसे हालात दोबारा से पैदा न हो जाएं।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल के अधीन अंबाला कैंट स्टेशन पर तैनात आरपीएफ को भी पूरी चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। जबकि आरपीएफ ने भी स्टेशन पर तैनात रहने वाले कर्मचारियों की संख्या में बढ़ोतरी कर दी है। चंडीगढ़ से प्रयागराज के बीच चलने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 14218 रविवार को शाम 5.30 बजे अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म से रवाना किया। ट्रेन के आने से पहले ही आरपीएफ के वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त अरुण त्रिपाठी स्टेशन पर पहुंच गए थे। उनकी निगरानी में आरपीएफ कर्मचारी ने यात्रियों को पीछे खड़ा कर दिया। ट्रेन जैसे ही प्लेटफार्म पर आई तो आरपीएफ ने अपनी निगरानी में यात्रियों को कोच में सवार किया। ट्रेन के जाने तक आरपीएफ ट्रेन के चारों तरफ तैनात रही ताकि पटरी के रास्ते से कोई भी यात्री ट्रेन में सवार न हो पाए।
विज्ञापन

--
नई दिल्ली में हुए हादसे के बाद आरपीएफ को पूरी तरह से सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। यूपी विशेषकर प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों की विशेष निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद भाटिया, डीआरएम अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed