फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Increased cold, night shelters closed, people shivering

बढ़ी ठंड, रैन बसेरे बंद, ठिठुरते लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Increased cold, night shelters closed, people shivering
दिन ब दिन गिरते तापमान से ठंड बढ़ रही है। इससे बेसहारा लोगों की परेशानी भी बढ़ती जा रही है। रैन बसेरे बंद होने के कारण ये लोग खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर हैं। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से अभी तक रैन बसेरों को खोलने के आदेश जारी नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन

रैन बसेरे बंद होने के कारण अंबाला छावनी और शहर में हर जगह जरूरतमंद और बेसहारा लोग खुले आसमान के नीचे पतले से कंबल में रात बिता रहे हैं। इन लोगों को ठंड से बचाने के लिए सामाजिक संस्थाएं उन्हें गर्म कपड़े वितरित कर रहीं हैं। लेकिन इन लोगों के लिए रहने की व्यवस्था करवाने में प्रशासन व रैड क्रॉस विफल साबित हो रहा है।
विज्ञापन

ठंडे मौसम में इनके रहने की व्यवस्था करवाने का कार्य प्रशासन का है। लेकिन अभी इनके रहने की व्यवस्था करना तो दूर रैन बसेरे खोलने के आदेश तक जारी नहीं हो पाए हैं। इससे इन लोगों के साथ-साथ वे यात्री भी परेशान हैं जिनकी ट्रेन देरी से आने वाली होती है। रेलवे स्टेशन के पास जो होटल है वह काफी महंगे दाम पर मिलते हैं। ठहरने का दूसरा विकल्प न होने के कारण वह भी ठंड में ठिठुरने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां-यहां हैं रैन बसेरे
अंबाला शहर में केवल एक रैन बसेरा है। जो कि बस स्टैंड के पास स्थित है। इस रैन बसेरे में 25 लोगों के सोने की व्यवस्था है वहीं जरूरत के हिसाब से इस संख्या को बढ़ा दिया जाता है। मगर इसके खोलने को लेकर अभी तक कोई भी आदेश नहीं है। ऐसे ही छावनी में बस स्टैंड के प्रवेश द्वार पर दो भवन का रैन बसेरा है। यहां पर 70 लोगों के ठहराने की व्यवस्था है। मगर यहां भी संख्या से बहुत कम ही लोग आते है। जहां अधिकतर समय एक भवन पर ताला लगा रहता है। इसके अलावा बस स्टैंड के अंदर बने रैन बसेरे में भी तीन कमरे हैं जो कि कोरोना काल के शुरू से लेकर अभी तक खुले ही नहीं है। अभी भी इन्हें खोलने को लेकर को आदेश नहीं है।

हमारे पास अभी तक कोई भी आदेश नहीं आए हैं। जैसे ही रैन बसेरों को खोलने के आदेश आ जाएंगे। हम उसी के अनुसार कार्य करेंगे। उम्मीद है कि एक सप्ताह के अंदर अंदर आदेश जा जाएंगे।
- विक्की, सिटी रैन बसेरा इंचार्ज
अभी इस संबंध में उपायुक्त से बात करेंगे। जल्द ही रैन बसेरों को खोलने और अन्य स्थानों पर व्यवस्था करवा दी जाएगी। ताकि लोगों को परेशानी न हो।
- विजय लक्ष्मी, सचिव, रैड क्रॉस अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed